

हिमाचल प्रदेश में बढ़ी अफसरों की फौज, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी घटे
पोल खोल न्यूज़ | शिमला

हिमाचल प्रदेश में पिछले डेढ़ दशक में अफसर बढ़ गए और छोटे कर्मचारी घट गए। प्रदेश में 16 साल में राजपत्रित अधिकारियों की संख्या 4,200 बढ़ गई है, जबकि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी 20,500 घट गए हैं। हिमाचल में अब राजपत्रित अधिकारियों की संख्या 10 हजार से बढ़कर 14, 200 हो गई है। वहीं, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी 66,600 से घटकर 46,100 रह गए हैं। यह खुलासा शनिवार को जारी आर्थिक एवं सांख्यिकीय विभाग की ईयर बुक 2024-25 में हुआ है।
वहीं, रिपोर्ट के अनुसार हिमाचल प्रदेश में वर्ष 31 मार्च 2009 में राजपत्रित अधिकारियों की संख्या 10 हजार थी, जो 31 मार्च 2024 में 14,200 पहुंच गई। यानी राजपत्रित अधिकारियों की संख्या में 4,200 की वृद्धि हुई। अराजपत्रित द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों की संख्या 31 मार्च 2009 में 1,12,500 थी, जो 2024 में 1,20,400 पहुंच गई। संख्या में सबसे ज्यादा होने के बावजूद इनकी संख्या में 7,900 की मामूली बढ़ोतरी हुई है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में नियमित सरकारी कर्मचारियों की संख्या 1,79,100 से घटकर 1,66,600 रह गई है। तीनों श्रेणियों के कुल कर्मचारियों की संख्या में 12,500 की वास्तविक कमी आई है। राज्य में वर्ष 2009 में सरकारी अधिकारियों व नियमित कर्मचारियों की कुल संख्या 1,89,100 थी। यह 2024 में 1,80,800 रह गई।
कैसे बढ़े राजपत्रित कर्मचारी और कैसे घटते गए छोटे कर्मचारी
वर्ष राजपत्रित अधिकारी |
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी |
| 2009 10,000 | 66,600 |
| 2010, 9800 | 68,600 |
| 2011 9,900 | 68,400 |
| 2012 10,200 | 67,900 |
| 2013 10,000 | 67,800 |
| 2014 10,000 | 67,400 |
| 2015 10,400 | 64,900 |
| 2016 10,100 | 62,000 |
| 2017 10,700 | 60,100 |
| 2018 11,300 | 59,900 |
| 2019 11,900 | 57,500 |
| 2020 12,300 | 56,600 |
| 2021 12,900 | 53,600 |
| 2022 14,100 | 51,300 |
| 2023 14,100 | 48,500 |
| 2024 14,200 | 46,100 |


Author: Polkhol News Himachal









