best news portal development company in india

इस वर्ष सरकार 1,775 कम किसानों से खरीदेगी प्राकृतिक मक्की

SHARE:

इस वर्ष सरकार 1,775 कम किसानों से खरीदेगी प्राकृतिक मक्की

पोल खोल न्यूज़ । शिमला

हिमाचल प्रदेश सरकार बीते वर्ष के मुकाबले इस वर्ष 1,775 कम किसानों से प्राकृतिक खेती से तैयार मक्की खरीदेगी। बीते वर्ष जहां 3,218 किसानों से मक्की खरीदी गई थी, वहीं इस वर्ष इसके लिए 1,443 प्रमाणित किसान ही चयनित किए गए हैं।

किसानों की संख्या घटने का मुख्य कारण बीते वर्ष मक्की के आटे को ज्यादा अच्छा रिस्पांस न मिलना और इस वर्ष बारिश की वजह से फसल खराब होना माना जा रहा है। हालांकि गेहूं के आटे के मुकाबले मक्की के आटे की ज्यादा बिक्री हुई थी। विभाग ने मक्की का आटा 50 रुपये किलो और गेहूं का आटा 100 रुपये किलो बेचा है। बीते वर्ष पहली बार प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के तहत प्राकृतिक खेती में रोजगार को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने यह पहल शुरू की थी।

ये भी पढ़ें:एचआरटीसी बसों में सामान भेजने पर लगने वाले किराये को कम करने की तैयारी

शुरुआत में विभाग ने पांच हजार क्विंटल मक्की खरीदने का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन बाद में 3,980 क्विंटल मक्की की ही खरीद हो पाई थी। प्रति किसान अधिकतम 20 क्विंटल तक प्राकृतिक विधि से उगाई मक्की खरीदी जाएगी। इसके अलावा हल्दी की खरीद भी की जाएगी, जिसके लिए 1,629 किसानों को चयनित किया गया है। प्राकृतिक खेती विंग इस वर्ष किसानों से 10 रुपये ज्यादा दाम पर मक्की खरीदेगी। बीते वर्ष जहां 30 रुपये किलो मक्की खरीदी थी, इस 40 रुपये किलो दाम मिलेंगे।

 

बता दें कि प्रदेश भर में मक्की की खरीद के लिए 28 खरीद केंद्र बनाए गए हैं जिनमें 10 नवंबर से खरीद शुरू हो जाएगी। हल्दी की खरीद जनवरी और फरवरी महीने में की जाएगी।

वहीं, डॉ. मोहिंद्र सिंह भवानी, उप निदेशक, प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना ने बताया कि लाहौल-स्पीति और किन्नौर के अलावा बाकी 10 जिलों से सरकार मक्की की खरीद करेगी। इस वर्ष बरसात के दौरान अधिकतर किसानों की मक्की की फसल खराब हो गई थी, जिसके चलते कम किसानों से मक्की की खरीद होगी। 10 नवंबर से इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now