
सांसद अनुराग के जन्मदिन पर भाजपा महिला मोर्चा 24 को गांधी चौक में करेगा भजन-कीर्तन
पोल खोल न्यूज | हमीरपुर
भाजपा महिला मोर्चा जिला हमीरपुर द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के जन्मदिन पर भजन-कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्चना चौहान ने बताया कि सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के जन्मदिन के शुभअवसर पर हमीरपुर शहर के गांधी चौक पर 24 अक्तूबर को प्रातः साढ़े 10 बजे भजन-कीर्तन आयोजित किया जाएगा। उन्होंने हमीरपुर जिले के समस्त लोगों से भजन-कीर्तन में भाग लेने की अपील की है।




Author: Polkhol News Himachal









