
सेवानिवृत्त कर्मचारी ने डी.ए. का एरियर गौ सेवा हेतु किया दान
संजय ठाकुर | ऊहल
एक सेवानिवृत्त कर्मचारी ने अपना डी.ए. एरियर ₹7,300 दान के रूप में प्रदान किया। इनमें से ₹7,000 राशि गौ सेवा समिति परनाली को और ₹300 राशि सजीवनी मानव कल्याण संस्था ऊहल को दी।
उन्होंने कहा कि “जीवित अवस्था में ही दान-पुण्य जैसे नेक कार्य कर लेने चाहिए, बाद में परिवार जो उचित समझे करे। इन दानी सज्जन ने अपना नाम सार्वजनिक न करने की इच्छा जताई।
गौ सेवा समिति परनाली तथा सजीवनी मानव कल्याण संस्था ऊहल ने इस उदार कार्य के लिए दानी सज्जन का हार्दिक आभार व्यक्त किया है और समाज के अन्य लोगों से भी ऐसे प्रेरणादायक कार्य करने की अपील की है। यह जानकारी भूमि देव शास्त्री, संरक्षक, गौ सेवा समिति परनाली (ऊहल, टौणी देवी, हमीरपुर) द्वारा दी गई है।



Author: Polkhol News Himachal









