best news portal development company in india

चमियाना अस्पताल में शुरू होंगी आपातकालीन सेवा, तुरंत मिलेगी प्राथमिक उपचार की सुविधा

SHARE:

चमियाना अस्पताल में शुरू होंगी आपातकालीन सेवा, तुरंत मिलेगी प्राथमिक उपचार की सुविधा

पोल खोल न्यूज़ | शिमला

अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशलिटी (AIMSS) अस्पताल चमियाना में जल्द आपातकालीन सेवाएं मिलेंगी। अब हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक और यूरोलॉजी सहित अन्य मरीजों को अब आपातकालीन स्थिति में आने पर आईजीएमसी जाने की जरूरत नहीं रहेगी।

स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए नौ मेडिकल ऑफिसर का चयन कर नियुक्ति आदेश जारी कर दिए हैं। इन आदेशों में शामिल पांच कैजुअल्टी मेडिकल ऑफिसर और चार मेडिकल ऑफिसर को 15 दिन के भीतर ज्वाइन करने का समय दिया है। मेडिकल आफिसरों के ज्वाइन करने के साथ ही आपातकालीन विभाग का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इससे आपात स्थिति में आने वाले गंभीर मरीजों को तुरंत प्राथमिक उपचार की सुविधा मिलेगी। मरीजों को उपचार के लिए आईजीएमसी या अन्य अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

ये भी पढ़ें : Himachal : सर्दी और बुखार के इलाज में दी जाने वाली टैबलेट का सैंपल फेल

बता दें कि सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में चल रहे नौ विभागों के मरीज आपात स्थिति में यहां आकर उपचार करवा सकेंगे। अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों को भी इस विभाग के खुलने से सुविधा होगी। उपचाराधीन मरीजों में किसी का निधन होने पर शव को जारी करवाने में पेश आने वाली समस्या भी नहीं रहेगी। नवंबर में अस्पताल का आपातकालीन विभाग कार्य करना शुरू कर देगा। अस्पताल में ओपीडी, लैब सहित विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं पहले से मिल रही हैं। अस्पताल में सात सौ से आठ सौ मरीज हर रोज ओपीडी में जांच करवाने आते हैं।

चमियाना अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. सुधीर शर्मा ने कहा कि अस्पताल की इमरजेंसी सेवाओं को शुरू करने के लिए विभाग में नौ चिकित्सकों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। प्राचार्य डाॅ. बृज शर्मा ने कहा कि जल्द आपातकालीन विभाग में सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी। उन्होंने चिकित्सक नियुक्त करने पर सरकार और स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त किया है।

निदेशक चिकित्सा शिक्षा ने 17 अक्तूबर को चमियाना सहित पूरे प्रदेश के लिए 53 चिकित्सकों की नियुक्ति और तैनाती का आदेश जारी किया है। इनमें नए भर्ती किए गए कैजुअल्टी मेडिकल ऑफिसर, मेडिकल ऑफिसर, अस्पताल प्रबंधन अधिकारी और रजिस्ट्रार एवं महिला महिला मेडिकल ऑफिसर शामिल हैं। इसमें इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज के लिए 16 चिकित्सक, डाॅ. राजिंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज एवं अस्पताल के लिए 20, डॉ. राधा कृष्णन कॉलेज एवं अस्पताल के लिए आठ चिकित्सक मिले हैं। इसके अलावा चमियाना अस्पताल के लिए नौ चिकित्सकों की तैनाती के आदेश जारी हुए हैं।

 

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now