best news portal development company in india

अब बाहर से लाकर टपरे – लंगवान – गसोता सड़क पर फेंका गया कूड़ा, ग्रामीणों में रोष

SHARE:

अब बाहर से लाकर टपरे – लंगवान – गसोता सड़क पर फेंका गया कूड़ा, ग्रामीणों में रोष

रजनीश शर्मा। हमीरपुर

हमीरपुर जिला की टपरे – लंगवान – गसोता सड़क पिछले कुछ दिनों से बाहर से लाकर कूड़ा-कचरा फेंके जाने का सिलसिला लगातार जारी है। सड़क किनारे गाड़ियों में भरकर लाया गया यह कचरा कई जगह फेंका गया है जिससे न सिर्फ दुर्गंध फैल रही है बल्कि राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि यह कचरा गांव के लोगों का नहीं, बल्कि बाहर से लाकर डाला जा रहा है। रात के समय कुछ गाड़ियाँ आती हैं और सड़क किनारे कचरा खाली कर देती हैं। इसमें प्लास्टिक के लिफाफे तथा अन्य कचरा शामिल है।

स्थानीय निवासियों ने पंचायत प्रशासन से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि अगर जल्द रोकथाम नहीं की गई तो यह जगह गंदगी और बीमारियों का अड्डा बन जाएगी।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now