best news portal development company in india

बजरोल का विजय कुमार 23 सितंबर से हमीरपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के गेट से गुम, पुलिस में लिखाई गुमशुदगी की रिपोर्ट

SHARE:

बजरोल का विजय कुमार 23 सितंबर से हमीरपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के गेट से गुम, पुलिस में लिखाई गुमशुदगी की रिपोर्ट

रजनीश शर्मा। हमीरपुर

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के गेट से बाहर से 23 सितंबर से गुम हुआ विजय कुमार पुत्र बक्शी राम आज दिन तक नहीं मिला है। इस कारण पूरा परिवार परेशान है। गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस स्टेशन हमीरपुर में लिखा दी गई है। विजय कुमार की पत्नी मनु देवी गांव ग्याण डाकघर बजरोल तहसील सुजानपुर जिला हमीरपर ने बताया कि वह अपने पति व बच्चों के साथ हमीरपुर मेडिकल अस्पताल में थी। मेरे पति विजय कुमार 15 सितंबर से ही मेरे पिता के साथ हमीरपुर में 23 सितंबर तक रहे। विजय कुमार पुत्र बख्शी राम बीड वगेडा में सैलून का काम करते हैं ।

ये भी पढ़ें:विश्व हिंदू परिषद ने की सरकारी नियंत्रण से मंदिरों को मुक्त करने की मांग

विजय कुमार जिनकी उम्र 41 साल है अस्पताल के गेट से कही बाहर चले गये। विजय कुमार का मोबाईल फोन भी बन्द आ रहा है। मनु कुमारी ने बताया कि विजय कुमार की लम्बार्ड 05 फुट 5 इंच. पढ़ाई 10+2, रंग गौरा है । इस बारे पुलिस थाना हमीरपुर के दूरभाष नम्बर 01972-224306 पर सुचित करें । मनु कुमारी ने बताया कि विजय कुमार को ढूंढने वाले को वह अपनी ओर से 5 हजार रुपए का इनाम भी देगी।

 

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now