best news portal development company in india

निर्माणाधीन नेशनल हाइवे 03 की बदहाली, जिम्मेदारी पर सवाल, लापरवाही और बेपरवाही से आम लोग परेशान

SHARE:

निर्माणाधीन नेशनल हाइवे 03 की बदहाली, जिम्मेदारी पर सवाल, लापरवाही और बेपरवाही से आम लोग परेशान

रजनीश शर्मा। हमीरपुर

टौणी देवी, झनिक्कर, बराड़ा, पंजोत, समीरपुर क्षेत्र का निर्माणाधीन हाइवे आज लोगों के लिए सुविधा नहीं बल्कि परेशानी का सबब बन गया है। कुछ ठेकेदारों की लापरवाही से तो कुछ स्थानीय लोगों की बेपरवाही से सड़क की हालत दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है।

जहां एक ओर सड़क के किनारे मिट्टी और रेत बजरी के ढेर लोगों की आवाजाही में बाधा डाल रहे है, वहीं सड़क पर फेंके गए मलबे और कचरे ने हालात और बिगाड़ दिए हैं। बारिश के दिनों में सड़क कीचड़ में तब्दील हो जाती है, जिससे पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता है।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य शुरू तो किया गया, लेकिन न तो तय समय पर पूरा हुआ और न ही गुणवत्तापूर्ण तरीके से। वहीं जिम्मेवार एजेंसी और विभागीय अधिकारियों के बीच जिम्मेदारी तय न होने से काम अधूरा लटका हुआ है।

ये भी पढ़ें:Shimla : व्हाट्सएप पर मिली थी पत्नी की आपत्तिजनक वीडियो, अदालत ने दी तलाक को मंजूरी

लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द नेशनल हाइवे नंबर 03 का निर्माण कार्य दोबारा शुरू किया जाए और खराब हो चुके हिस्सों की मरम्मत की जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

 

इस बारे डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर प्रवीण विक्की ने कहा कि टौणी देवी बाजार को बढ़िया तरीके से पक्का कर चका चक्क कर दिया गया था लेकिन कुछ लोगों द्वारा अंधाधुंध कंस्ट्रक्शन वर्क के सड़क का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। इस बारे विभाग ने उन्हें नोटिस भी दिए तथा पेनल्टी भी लगाई। लोगों का सहयोग न मिलने के कारण कई जगह नालियां तोड़ दी गई और नेशनल हाइवे क्षतिग्रस्त किया गया जिसे निर्माण कंपनी फिर से ठीक कर रही है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now