best news portal development company in india

सेवा परमो धर्म — भटपुरा में निस्वार्थ सेवा संगठन ने दिखाई मानवता की मिसाल

SHARE:

सेवा परमो धर्म — भटपुरा में निस्वार्थ सेवा संगठन ने दिखाई मानवता की मिसाल

संजय ठाकुर | ऊहल

निस्वार्थ भाव सेवा संगठन की टीम ने भटपुरा गांव में ज़रूरतमंद व्यक्ति रमेश चंद के घर पहुंचकर उनकी मदद का संकल्प लिया। जानकारी के अनुसार, रमेश चंद शारीरिक रूप से अपंग हैं। पत्नी का देहांत हो चुका है और उनकी एकमात्र बेटी की शादी हो गई है। वह अकेले रहते हैं। हाल ही में आई आपदा के दौरान उनका पुराना मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है, जो कभी भी गिर सकता है।

ये भी पढ़ें:पेंशनर्स जल्द करवांए केवाईसी, समय रहते प्रक्रिया पूरी न करने पर रुक सकती है पेंशन

स्थिति की जानकारी मिलने पर मुकेश भट्ट और सनी ने संगठन से संपर्क कर सहायता की गुहार लगाई। इस पर संगठन के राज्य कार्यकारिणी सदस्य जीवन राम, मीडिया प्रभारी अनिल धीमान, विकास मेहरा, सौरभ ठाकुर और डॉ. सुरेंद्र सिंह डोगरा मौके पर पहुंचे।

डॉ. सुरेंद्र सिंह डोगरा ने रमेश चंद का स्वास्थ्य परीक्षण किया और आवश्यक दवाइयों की व्यवस्था करने का वादा किया। साथ ही टीम ने प्रशासन से उनकी मदद करवाने की अपील भी की, ताकि उन्हें सुरक्षित आवास और चिकित्सा सुविधा मिल सके।

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now