best news portal development company in india

Himachal : तेजधार हथियार से हमले में युवक घायल, तीन गिरफ्तार

SHARE:

Himachal : तेजधार हथियार से हमले में युवक घायल, तीन गिरफ्तार

पोल खोल न्यूज़ | कांगड़ा

स्थानीय पुलिस थाना के तहत कैहरियां में एक युवक को तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। वहीं, युवक पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। घायल युवक के सिर में टांके लगे हैं और जवाली अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस थाना में संजीव कुमार निवासी कैहरियां ने शिकायत दर्ज करवाई है।

उन्होंने बताया कि सोमवार रात करीब 10 बजे वह अपने दोस्त विकास गुलेरिया निवासी कैहरियां अपनी कार से सिद्धाथा से जवाली की तरफ आ रहे थे कि कार से ही जवाली से सिद्धाथा की तरफ जा रहे कवि ठाकुर ने उनसे बहस की। इसके बाद कवि ठाकुर कार को लेकर आगे चला गया और जब वे भी कार को लेकर कैहरियां पहुंचे तो कवि ठाकुर अन्य दो युवकों के साथ वहां पहुंच गया।

ये भी पढ़े:डायलिसिस के लिए प्राइवेट अस्पतालों की हिमकेयर इम्पैनलमेंट 31 मार्च तक बढ़ाई

 

संजीव कुमार ने आरोप लगाया कि आरोपी ने दोबारा बहस शुरू की और इसी दौरान कवि ठाकुर, शुभम और नितेश राणा ने उनके सिर पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इससे उनके सिर में चोटें आई हैं। एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि संजीव कुमार की शिकायत पर कवि ठाकुर, शुभम और नितेश राणा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now