best news portal development company in india

हमीरपुर में दलितों पर बढ़ती हिंसा के विरोध में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने किया धरना प्रदर्शन

SHARE:

हमीरपुर में दलितों पर बढ़ती हिंसा के विरोध में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने किया धरना प्रदर्शन

रजनीश शर्मा । हमीरपुर

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) जिला कमेटी हमीरपुर ने आज गांधी चौक पर प्रदेश में दलितों पर बढ़ती अत्याचार और हिंसा के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान जिलाधीश के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी सौंपा गया।

पार्टी ने राज्य में दलितों पर हो रही लगातार हमलों पर चिंता व्यक्त की और उनके रोकथाम के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की। प्रदर्शन में राज्य सचिवालय सदस्य डॉ. कश्मीर, राज्य कमेटी सदस्य जोगिंदर कुमार, अजय शर्मा, ब्रह्मा दास, कपिल भारद्वाज, मनोज कुमार, शारदा, सुशील कुमार, संतोष कुमार, नवीन कुमार, नरेश कुमार सहित दर्जनों लोग शामिल हुए।

पार्टी ने हाल ही में हुई जघन्य घटनाओं का हवाला देते हुए कहा कि शिमला और चिड़गांव के जंगला गांव में सिकंदर नाम के 12 वर्षीय लड़के को ऊंची जाती की महिला के घर में प्रवेश करने पर अस्तबल में बंद कर दिया गया और दंड स्वरूप बकरे की मांग की गई। इस अपमान और मानसिक आघात के कारण बच्चे ने आत्महत्या कर ली।

ये भी पढ़ें:Karwa Chauth 2025: जानें करवा चौथ पर सरगी खाने से लेकर चंद्रोदय का समय

 

इसके अलावा, कुल्लू की सेंज घाटी में एक दलित महिला के साथ जंगल में बलात्कार किया गया और उसके शव को टुकड़ों में काटकर किलटे में ले जाकर सबूत नष्ट करने का प्रयास किया गया। इसी तरह, कुल्लू में दशहरा पर्व के दौरान एक अधिकारी को देव समाज के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में पीटा गया और अपमानित किया गया। कुछ दिन पहले हमीरपुर के बढ़सर में भी एक दलित के शव को श्मशान घाट पर जलाने को लेकर विवाद हुआ था, जिसे प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद ही अंतिम संस्कार संभव हो सका।

डॉ. कश्मीर सिंह ठाकुर ने कहा कि इन घटनाओं से स्पष्ट है कि कुछ लोग जातीय भेदभाव के नाम पर गुंडागर्दी कर रहे हैं, और सरकार द्वारा कानूनी कार्रवाई नहीं करने पर इनके हौंसले और बुलंद हो रहे हैं। पार्टी ने इस जातीय हिंसा में शामिल दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now