
आंगनबाड़ी केंद्र चाहड़ वृत बराड़ा में पोषण माह का सफल आयोजन
पोल खोल न्यूज़ | टौणी देवी/ हमीरपुर

चाहड़ वृत बराड़ा प्रोजेक्ट टौणी देवी के आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण माह के दौरान बच्चों और अभिभावकों को समय-समय पर महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया गया। I.C.D.S अधिकारी कुलदीप सिंह चौहान और सुपरवाइजर विकास शर्मा ने इस मिशन में सक्रिय भूमिका निभाई।
प्रोजेक्ट के तहत सभी आंगनबाड़ियों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सीता देवी ने प्री-प्राइमरी एक्टिविटी में बच्चों और माताओं की सहभागिता को बढ़ावा दिया और बच्चों को पेंटिंग जैसी रचनात्मक गतिविधियों में प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि “बच्चा एक मिट्टी के बर्तन की भांति होता है। हमें बच्चों का मानसिक, बौद्धिक और शारीरिक विकास सुनिश्चित करना चाहिए, ताकि वे हर विद्या में निपुण बन सकें। इसके लिए अभिभावकों की भी जागरूकता और सहयोग आवश्यक है।”

इस गतिविधि में आंगनबाड़ी सहायिका सुनीता देवी ने भी पूरा सहयोग दिया और कार्यक्रम की सफलता में अहम भूमिका निभाई। आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से बच्चों और अभिभावकों को शिक्षा, पोषण और सर्वांगीण विकास की दिशा में प्रेरित किया जा रहा है।


Author: Polkhol News Himachal









