best news portal development company in india

त्योहारी सीजन में चलेगा मेगा अभियान, शराब पीकर गाड़ी चलाई तो कटेगा चालान, होगी छह माह तक की कैद

SHARE:

त्योहारी सीजन में चलेगा मेगा अभियान, शराब पीकर गाड़ी चलाई तो कटेगा चालान, होगी छह माह तक की कैद

पोल खोल न्यूज़ | शिमला

त्योहारी सीजन में शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों का न सिर्फ अच्छा खासा चालान होगा, बल्कि ऐसा करने वालों को जेल की हवा भी खानी पड़ेगी। ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ प्रदेश पुलिस विशेष अभियान शुरू करने जा रही है। प्रदेश पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) की ओर से सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को इसे लेकर विशेष निर्देश जारी किए हैं। अभियान के तहत शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक विशेष नाके लगाए जाएंगे और हर संदिग्ध वाहन चालक की जांच एल्कोसेंसर सहित अन्य माध्यमों से की जाएगी।

 

फेस्टिवल सीजन में शराब के नशे में वाहन चलाने वालों के कारण सड़क हादसों में एकाएक बढ़ोतरी हो जाती है। इसलिए इस अभियान को सख्ती से लागू किया जा रहा है। पकड़े जाने पर चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ड्रिंक एंड ड्राइव में दोषी पाए जाने पर 10,000 रुपये का चालान, छह माह तक की कैद या दोनों सजाएं दी जा सकती हैं। पुलिस मुख्यालय से जारी निर्देशों के अनुसार सभी एसपी को पर्याप्त संख्या में एल्कोसेंसर उपलब्ध करवाए गए हैं। नाके शहरों के व्यस्त क्षेत्रों, मुख्य बाजारों और हाईवे पर लगाए जाएंगे, जिससे यातायात व्यवस्था पर नजर रखी जा सके और नियम तोड़ने वालों पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। शराब के नशे में यदि कोई पुलिस कर्मियों से उलझता है तो तुरंत उसका मेडिकल करवाकर मुकद्दमा दर्ज करने की भी हिदायत दी गई है।

ये भी पढ़ें : पंचायतनामा : टौणी देवी ब्लॉक की बधाणी पंचायत में गड़बड़ियों को लेकर बीडीओ के पास भेजी शिकायत, 10 लाख रुपए गोलमोल होने के आरोप

वहीं, हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य केवल चालान काटना नहीं, बल्कि लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। नशे में ड्राइविंग से न केवल चालक, बल्कि सड़क पर चलने वाले हर व्यक्ति की जान के लिए खतरा रहता है। प्रदेश के लोगों से आग्रह है कि त्योहारों का आनंद सुरक्षित तरीके से लें और नशे में वाहन चलाने से बचें।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now