best news portal development company in india

Himachal : कार में सवार होकर जा रहे थे 5 दोस्त, तभी चली गोली और एक की मौत, 4 गिरफ्तार

SHARE:

Himachal : कार में सवार होकर जा रहे थे 5 दोस्त, तभी चली गोली और एक की मौत, 4 गिरफ्तार

पोल खोल न्यूज़ | चम्बा

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के तीसा क्षेत्र में जंगल में शिकार करने के एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। घटना को लेकर अब पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार रात को हुई इस घटना में गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उसके तीन-चार दोस्त अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन अत्यधिक खून बह जाने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, एएसपी चंबा हितेश लखनपाल ने बताया कि तीसा अस्पताल में एक युवक को मृत अवस्था में लाए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। मौके पर पहुंचकर जब जांच की गई, तो युवक की टांगों में गोली लगने की पुष्टि हुई, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव के चलते उसकी मौत हो गई। उधर, मृतक युवक की पहचान दलीप उर्फ दीपू पुत्र कंश निवासी डाकघर तीसा के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें:भोरंज विधानसभा क्षेत्र की बेटी अंशिका चंदेल का भारतीय नर्सिंग सर्विसेज में चयन

 

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक अपने चार साथियों के साथ तीसा से कोटि की ओर शिकार के लिए गया था। इसी दौरान गोली चल गई और यह दुखद हादसा हो गया। पुलिस ने चारों युवकों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 106, 125, 3-5 और आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

वहीं, एएसपी लखनपाल के अनुसार, शुरुआती जांच में यह मामला लापरवाही का प्रतीत हो रहा है। मृतक और अन्य युवक आपस में पुराने और करीबी दोस्त थे, जो अक्सर एक साथ बाहर घूमने जाया करते थे। हालांकि पुलिस हर संभावित एंगल से जांच कर रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इसके पीछे कोई और कारण या साजिश तो नहीं है।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now