best news portal development company in india

Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, हर मुराद होगी पूरी

SHARE:

Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, हर मुराद होगी पूरी

पोल खोल न्यूज़ डेस्क | हमीरपुर

आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होती है, जिसका समापन नवमी तिथि पर किया जाता है। नवरात्रि के आठवें दिन को महाष्टमी या दुर्गा अष्टमी भी कहा जाता है। इस दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा की जाती है। वह भगवान शिव की अर्धांगिनी है, इसलिए उनकी उपासना से महादेव का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। इस दौरान कुछ लोग कन्या पूजन भी करते हैं।

मान्यताओं के अनुसार कन्या पूजन करने से परिवार में सुख-समृद्धि का वास होता है। साथ ही साधक पर मां दुर्गा की कृपा बनी रहती है। इस दौरान देवी की पूजा में आरती करना अति शुभ होता है। इससे पूजा का संपूर्ण फल मिलता है।

 

नवरात्रि के आठवे दिन मां दुर्गा के आठवे स्वरूप माता महागौरी की पूजा का विधान है। इनका वर्ण पूर्ण रूप से गौर है, इसलिए इन्हें महागौरी कहा गया है। इनके गौरता की उपमा शंख, चंद्र और कुंद के फूल से की गई है। साथ ही इनकी आयु आठ वर्ष की मानी गई है। माता महागौरी के समस्त वस्त्र और आभूषण श्वेत हैं। वृषभ पर सवार मां की चार भुजाएं हैं, जिसमें ऊपर के दाहिने हाथ में अभय मुद्रा और नीचे वाले दाहिने हाथ में वह त्रिशूल लिए हैं। वहीं ऊपर वाले बाएं हाथ में डमरू और नीचे के बाएं हाथ में वर मुद्रा है। माता ही मुद्रा अत्यंत शांत है। मां महागौरी की उपासना करने से धन-धन्य और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

माता महागौरी में पति रूप में शिव को प्राप्त करने के लिए कठोर तपस्या की थी। इसलिए इनका शरीर काला पड़ गया, लेकिन इनकी तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव जी ने इनके शरीर को गंगा के पवित्र जल से धोकर कांतिमय बना दिया, जिसके बाद उनका रूप गौर वर्ण का हो गया। इसीलिए ही ये महागौरी कहलाईं।

ये भी पढ़ें:Maa Mahagauri Aarti : नवरात्रि की अष्टमी पर जरूर गाएं मां महागौरी की आरती

माता महागौरी अमोघ फलदायिनी हैं। जो लोग इनकी पूजा करते हैं उनके तमाम कल्मष धुल जाते हैं। साथ ही लोगों के पूर्वसंचित पाप भी नष्ट हो जाते हैं। माता रानी की कृपा से अलौकिक सिद्धियां प्राप्त होती हैं। महागौरी की पूजा-अर्चना, उपासना, आराधना भक्तों के लिए बेहद कल्याणकारी साबित होती है।

पूजा से लाभ

माता महागौरी का ध्यान-स्मरण करने से मनुष्य को आलौकिक सिद्धियों की प्राप्ति होती है। ये भक्तों के कष्ट दूर कर देती हैं एवं इनकी उपासना से असंभव कार्य भी संभव हो जाते हैं। माता महागौरी मनुष्य की वृतियों को सत की ओर प्रेरित करके असत का विनाश करती हैं। भक्तों के लिए यह देवी अन्नपूर्णा का स्वरूप मानी जाती हैं, इसलिए अष्टमी के दिन कन्याओं के पूजन का विधान है। ये धन, वैभव और सुख-शांति की अधिष्ठात्री देवी हैं।

माता का भोग

नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी को नारियल का भोग लगाना चाहिए और फिर ब्राह्मण को दान करना चाहिए।

स्तुति मंत्र

श्वेते वृषे समरूढा श्वेताम्बराधरा शुचिः।
महागौरी शुभं दद्यान्महादेवप्रमोददा।।

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now