best news portal development company in india

हिमाचल में सामान्य से दो डिग्री चढ़ा पारा; इस दिन तक मौसम साफ

SHARE:

हिमाचल में सामान्य से दो डिग्री चढ़ा पारा; इस दिन तक मौसम साफ

पोल खोल न्यूज | शिमला

मौसम खुलते ही हिमाचल प्रदेश के अधिकतम तापमान में शनिवार को सामान्य से दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। राज्य के आठ जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ज्यादा पहुंच गया है।

 

तीन अक्तूबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। मौसम शुष्क बना रहने से आगामी दिनों में तापमान बढ़ोतरी के नए रिकॉर्ड बनने के आसार हैं। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में शनिवार को मौसम साफ रहा। मंडी, कुल्लू, ऊना, हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन, सिरमौर और बिलासपुर में तापमान 30 डिग्री से अधिक हो गया है। मैदानी क्षेत्रों के साथ पहाड़ भी बढ़ती गर्मी से तपना शुरू हो गए हैं। न्यूनतम तापमान भी बढ़ोतरी दर्ज हुई है। इससे अब सुबह और शाम के समय भी मौसम में ठंडक कम होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें:Himachal : देगी मिर्च की नई किस्म तैयार, 56 दिन में देगी ज्यादा पैदावार

प्रदेश से मानसून की विदाई होते ही सितंबर के आखिरी सप्ताह में गर्मी ने फिर दस्तक दे दी है। शिमला, कुल्लू और किन्नौर जैसे पहाड़ी इलाकों में भी पारा सामान्य से अधिक दर्ज किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार मानसून की विदाई के बाद अक्तूबर के पहले सप्ताह तक गर्मी का असर बना रहेगा। पहाड़ों में गर्मी के साथ उमस भी बढ़ेगी।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now