

Maa Chandraghanta : नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की आरती
पोल खोल न्यूज़ डेस्क | हमीरपुर
नवरात्रि के तीसरे दिन माता दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा की जाती है। मां चंद्रघंटा का स्वरूप शांत, सौम्य और दिव्य शक्ति से परिपूर्ण है। मान्यता है कि नवरात्रि के तीसरे दिन विधि-विधान से मां चंद्रघंटा की पूजा, पाठ और आरती करने पर मां प्रसन्न होती हैं और व्यक्ति को साहस, आत्मबल तथा मानसिक शांति का आशीर्वाद प्रदान करती हैं।
मां चंद्रघण्टा की आरती
जय मां चंद्रघंटा सुख धाम।
पूर्ण कीजो मेरे सभी काम।।
चंद्र समान तुम शीतल दाती।
चंद्र तेज किरणों में समाती. क्रोध को शांत करने वाली।।
मीठे बोल सिखाने वाली।
मन की मालक मन भाती हो।।
ये भी पढ़ें:Sharadiya Navratri 2025 : आज नवरात्रि का तीसरा दिन, जानिए मां चंद्रघंटा का स्वरूप, आराधना मंत्र
चंद्र घंटा तुम वरदाती हो।
सुंदर भाव को लाने वाली।।
हर संकट मे बचाने वाली।
हर बुधवार जो तुझे ध्याये।।
श्रद्धा सहित जो विनय सुनाएं।
मूर्ति चंद्र आकार बनाएं।
सन्मुख घी की ज्योत जलाएं।।
शीश झुका कहे मन की बाता।.
पूर्ण आस करो जगदाता।।
कांची पुर स्थान तुम्हारा।
करनाटिका में मान तुम्हारा।।
नाम तेरा रटू महारानी।
भक्त की रक्षा करो भवानी।।


Author: Polkhol News Himachal









