
Kangra: अनियंत्रित होकर पलटी एचआरटीसी बस, विद्यार्थियों सहित 35 यात्री घायल
पोल खोल न्यूज़ | कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के देहरा के तहत डाडासीबा में एचआरटीसी की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में करीब 35 यात्री घायल हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार तलवाड़ा से बद्दी जा रही परिवहन निगम की बस डाडासीबा में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में स्कूली बच्चों सहित करीब 35 यात्रियों के घायल होने की सूचना है। घायलों को एंबुलेंस और निजी गाड़ियों से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
ये भी पढ़ें: सुजानपुर में खुला जलशक्ति विभाग का डिविजन कार्यालय, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने किया शुभारंभ


Author: Polkhol News Himachal









