best news portal development company in india

विवेक कटोच का हमला: रजिंदर राणा को हो गया है CM सुक्खू का फोबिया

SHARE:

विवेक कटोच का हमला: रजिंदर राणा को हो गया है CM सुक्खू का फोबिया

पोल खोल न्यूज़ | हमीरपुर

किसान कांग्रेस के प्रदेश सन्योजक विवेक कटोच ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के विदेश दौरे को लेकर सुजानपुर के पूर्व विधायक रजिंदर राणा द्वारा उठाए गए सवाल पूरी तरह से निराधार और ओछी राजनीति का परिचय देते हैं। रजिंदर राणा द्वारा इसे अनावश्यक मुद्दा बनाना और जनता को गुमराह करने की कोशिश करना उनकी संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू संविधानिक और क़ानूनी रूप से विदेश गए हैं और मुख्यमंत्री द्वारा विदेश जाने से पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय से आवश्यक अनुमतियाँ ली गई हैं । मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भले ही विदेश में हों, लेकिन वो लगातार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, फोन कॉल, और अन्य डिजिटल माध्यमों से राज्य की परिस्थितियों पर नज़र रखे हुए हैं। दूसरी बात, उनकी टीम और प्रशासनिक अधिकारी उनको पल-पल की जानकारी दे रहे हैं। इससे वो बड़े फैसले लेने में सक्षम हैं।

ये भी पढ़ें :भोरंज (Hamirpur) : बेटे ने ही कर दी मां की हत्या, 5 दिन के पुलिस रिमांड पर आरोपी

तीसरी बात, आज के युग में डिजिटली इंफॉर्मेशन, आपदा प्रबंधन टीम, और ज़रूरी संसाधनों का इस्तेमाल कहीं से भी हो सकता है। तो इस समय मुख्यमंत्री विदेश में रहते हुए भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और डिजिटल माध्यमों के ज़रिये सारे काम मॉनिटर और नियंत्रित कर रहे हैं। इस तरीके से वो राज्य में आपदा के समय भी नियंत्रण और प्रबंधन बनाए हुए हैं। तो कुल मिलाकर, तकनीक और कुशल टीम के सहारे, वो भले ही विदेश में हों, लेकिन राज्य की आपदा प्रबंधन व्यवस्था को पूरी तरह संभाले हुए हैं।

विवेक कटोच ने कहा कि रजिंदर राणा को अब मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का फोबिया हो गया है। वे लगातार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की आलोचना ही करते रहते हैं। विवेक कटोच ने आगे कहा कि रजिंदर राणा पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पानी पी-पीकर कोसा करते थे, लेकिन जैसे ही उन्होंने अपनी विधानसभा की सदस्यता का सौदा किया और भारतीय जनता पार्टी जॉइन की, उनका सुर बिल्कुल बदल गया। अब वही रजिंदर राणा नरेंद्र मोदी जी के गुणगान करने लगे हैं।

विवेक कटोच ने कहा कि यह साफ दिखाता है कि रजिंदर राणा के लिए लोकसेवा और विचारधारा से महत्वपूर्ण सत्ता की कुर्सी है। उन्होंने कहा कि रजिंदर राणा का राजनीतिक कैरियर अवसरवाद का उदाहरण है। आज रजिंदर राणा के बयान सिर्फ और सिर्फ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को निशाना बनाने तक सीमित हैं, क्योंकि उन्हें उनकी लोकप्रियता और कामों से डर लग रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार प्रदेश की भलाई के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी, और ऐसे अवसरवादी बयानों से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now