best news portal development company in india

अटल प्रेम सेवा संस्था के संस्थापक विजय बहल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश विश्व शक्ति बना

SHARE:

अटल प्रेम सेवा संस्था के संस्थापक विजय बहल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश विश्व शक्ति बना

रजनीश शर्मा। हमीरपुर

अटल प्रेम सेवा संस्था के संस्थापक विजय बहल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को मनाने का छोटा सा प्रयास अटल प्रेम संस्था ने किया है जिसमें सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के मेधावी स्टूडेंट्स को सम्मानित किया गया। विजय बहल ने कहा कि बड़ी शक्तियों की अब भारत की ओर टेढ़ी आंख से देखने की हिम्मत नहीं है क्योंकि मोदी जी के नेतृत्व भारत आज स्वयं विश्व शक्ति बना हुआ है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार उन्नति के पथ पर अग्रसर है।

ये भी पढ़ें: अटल प्रेम सेवा संस्था ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के मेधावी स्टूडेंट्स को किया सम्मानित

विजय बहल ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रोफेसर एस पी बंसल , उपकुलपति केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश तथा विशिष्ट अतिथि जे के चौहान , प्रबंध निदेशक ज्योत्सना आई टी आई का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया जिन्होंने संस्था के इस कार्यक्रम के लिए वक्त दिया।

संस्था के संस्थापक विजय बहल ने बताया कि अटल प्रेम सेवा संस्था समाज के गरीब वर्ग की मदद , युवाओं को नशे से दूर करने के लिए जागरूकता अभियान चलाने और खेल गतिविधियों को आगे बढ़ाने में मदद कर रही है।

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now