

पहले दरारें आई, फिर सपनेहड़ा में गिर गया अश्वनी कुमार का कच्चा मकान
रजनीश शर्मा। हमीरपुर

बमसन ब्लॉक की बराड़ा पंचायत के सपनेहड़ा में अश्वनी कुमार पुत्र स्वर्गीय देवराज का कच्चा मकान शुक्रवार रात को गिर गया। मकान में पहले दरारें आई और फिर दो कमरे गिर गए। मकान के अंदर समान भी दब गया। अश्वनी कुमार ने बताया कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ लेकिन उसका भरी बरसात में आशियाना ढह गया है। मौके पर पटवारी और प्रधान ने जाकर जायजा लिया है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को शीघ्र राहत देने की मांग की है।




Author: Polkhol News Himachal


