best news portal development company in india

अमरोह में आत्मा प्रोजेक्ट के अंतर्गत प्राकृतिक खेती पर किसान गोष्ठी का आयोजन

SHARE:

अमरोह में आत्मा प्रोजेक्ट के अंतर्गत प्राकृतिक खेती पर किसान गोष्ठी का आयोजन

रजनीश शर्मा | हमीरपुर

ग्राम पंचायत अमरोह में आज कृषि विभाग द्वारा आत्मा प्रोजेक्ट के अंतर्गत प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। यह आयोजन मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के आदेशानुसार किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के पहुंचने पर परियोजना निदेशक डॉ. राजेश, डॉ. सुधीर और डॉ. संदीप ने पुष्पगुच्छ भेंट कर डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा का स्वागत किया। इस दौरान ग्राम पंचायत प्रधान स्नेह लता भी उनके साथ मौजूद रहीं।

कृषि विभाग की ओर से विशेषज्ञों ने किसानों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी। डॉ. राजेश ने बताया कि प्राकृतिक खेती किस प्रकार की जाती है, किस तरह से जैविक खाद तैयार की जाती है और प्राकृतिक रूप से कीटनाशक बनाने के तरीके क्या हैं। मुख्य अतिथि डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की सोच है कि यदि ग्रामीण स्तर पर लोगों की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी तभी प्रदेश का समग्र विकास संभव है। हिमाचल प्रदेश की 90% आबादी गांवों में बसती है, इसलिए सरकार की योजनाओं को उन तक पहुँचाने के लिए इस तरह की गोष्ठियाँ आयोजित की जा रही हैं।

ये भी पढ़ें: भाजपा मंडल समीरपुर ने आपदा प्रभावित चंबा और दसुआ में राहत सामग्री भेजी

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य है, जहाँ प्राकृतिक रूप से उगाई गई गेहूँ का समर्थन मूल्य ₹60 प्रति किलो और मक्की का समर्थन मूल्य ₹40 प्रति किलो तय किया गया है। इसका उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित करना है ताकि हमारी जलवायु, पानी और धरती को प्रदूषण से बचाया जा सके।

डॉ. वर्मा ने यह भी कहा कि रासायनिक खाद और कीटनाशकों के अंधाधुंध प्रयोग से हिमाचल प्रदेश में कैंसर जैसी गंभीर बीमारियाँ लगातार बढ़ रही हैं। इसके अलावा उच्च रक्तचाप और मधुमेह जैसी बीमारियाँ भी आम होती जा रही हैं। यह समय है कि हम सब मिलकर प्रण लें कि प्राकृतिक खेती को अपनाएँ और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ जलवायु, स्वस्थ शरीर और सुरक्षित भविष्य दें। इसके उपरांत अग्रणी किसान जो की प्राकृतिक खेती से जुड़े हुए हैं उनको डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा ने सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व वीडीसी सदस्य सिकंदर कुमार, कैप्टन विक्रम, पुरुषोत्तम चंद सहित अन्य गणमान्य लोग व पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now