best news portal development company in india

उम्मीदवारों के चयन के लिए भाजपा ने गठित की पांच सदस्यीय कमेटी

SHARE:

उम्मीदवारों के चयन के लिए भाजपा ने गठित की पांच सदस्यीय कमेटी

पोल खोल न्यूज़ । हमीरपुर

भारतीय जनता पार्टी के संगठन निर्देशानुसार पंचायती राज चुनावों के मद्देनजर जिला परिषद उम्मीदवारों के चयन हेतु हमीरपुर विधानभा क्षेत्र में पांच सदस्यीय कमेटी गठित की गई है।

जिनमें ग्रामीण मंडल से वरिष्ठ भाजपा नेत्री राजकुमारी ठाकुर, भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक सुरेश सोनी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शहरी सुमन कपिल, भाजपा नेता विनीत कालिया और मंडल शहरी उपाध्यक्ष रजनीश जमवाल को नियुक्त किया गया है। विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि संगठन के निर्देशानुसार यह पांच सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। जो पंचायती राज चुनावों में भाजपा के जिला परिषद उम्मीदवारों के नामों पर विचार विमर्श कर उम्मीदवारों के नाम जिला एवं प्रदेश पदाधिकारियों के पास भेजेंगे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now