best news portal development company in india

हिमाचल में शुरू हुई बारिश और बर्फबारी, इस दिन तक खराब रहेगा मौसम

SHARE:

हिमाचल में शुरू हुई बारिश और बर्फबारी, इस दिन तक खराब रहेगा मौसम

पोल खोल न्यूज़ | शिमला

बुधवार को अटल टनल समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। वहीं, ऑरेंज अलर्ट के बीच मंगलवार को रोहतांग दर्रा सहित भरमौर और पांगी की चोटियों पर बर्फबारी हुई। शिमला में दोपहर बाद बादल बरसे। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मंगलवार को बादल छाए रहे। हवाएं चलने से फिर ठंडक बढ़ गई है। प्रदेश के अधिकतम तापमान में मंगलवार को सोमवार के मुकाबले सात से आठ डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज हुई। कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सोलन जिला के कई क्षेत्रों में बुधवार को अंधड़ और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। प्रदेश में नौ अप्रैल को भी मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। दस अप्रैल को धूप खिलने की संभावना है। 11 से 13 तक फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से कई जगह बारिश, बर्फबारी और अंधड़ के आसार हैं।

मंगलवार दोपहर बाद 13,050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा सहित ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। बीआरओ ने ग्रांफू-काजा सड़क की बहाली का कार्य शुरू किया हुआ है। वाहन मंगलवार को अटल टनल रोहतांग से कोकसर पहुंचे। जिला चंबा में भरमौर और पांगी की ऊपरी चोटियों में 7 से लेकर 17 सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई। वहीं, निचले क्षेत्रों में दिनभर रुक-रुक कर बारिश का क्रम जारी रहा। मौसम के बदले मिजाज ने ठंड बढ़ा दी है। जिले में मंगलवार को पांगी-सलूणी में दो सड़कें बंद रहीं। नौ ट्रांसफार्मर बंद होने से 45 गांवों में अंधेरा पसरा रहा। विभागीय टीमें पटरी से उतरी सेवाओं को सुचारु करने के कार्य में जुटी हुई हैं। पांगी के कणू नाला के पास भूस्खलन के बाद जाम लगा हुआ है। ऊना, नाहन और सोलन जिला में भी दोपहर के समय हल्की बारिश हुई।

ये भी पढ़ें:वर्कचार्ज कर्मचारियों को राहत: पेंशन में जुड़ेगी सेवा, वेतन वृद्धि नहीं

अप्रैल के पहले सप्ताह में सामान्य से 82 फीसदी अधिक बरसे बादल

हिमाचल प्रदेश में एक से सात अप्रैल के दौरान सामान्य से 82 फीसदी अधिक बारिश दर्ज हुई है। इस अवधि के दौरान सोलन, शिमला, मंडी और बिलासपुर में झमाझम बारिश हुई। ऊना और किन्नौर में सामान्य से कम कम बादल बरसे। एक से सात अप्रैल तक 15.2 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है। इस वर्ष अप्रैल के पहले सप्ताह में 27.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई, जो सामान्य से 82 फीसदी अधिक रही।

सोलन में रातभर से हो रही बारिश, कई सड़कें बंद

जिलेभर में रातभर से तेज बारिश हो रही है। इससे कई सड़कें बंद हैं, वहीं सुबह के समय कई बसें भी लोकल रूटों पर बंद रही। सबसे ज्यादा परेशानी अभिभावकों को बच्चों को स्कूल छोड़ने में आई। उन्होंने बारिश में बच्चों को स्कूल छोड़ने जाना पड़ा। वहीं लगातार हो रही बारिश से ठंड भी काफी अधिक हो गई है। अभी भी बारिश का क्रम जारी है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now