best news portal development company in india

स्वस्थ शुरुआत, आशान्वित भविष्य: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

SHARE:

स्वस्थ शुरुआत, आशान्वित भविष्य: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

संजय ठाकुर । ऊहल 

 

मंगलवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह दिवस विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की स्थापना (1948) की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है और 1950 से हर साल मनाया जा रहा है।

इसका उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, मानसिक बीमारियों, प्रदूषण और मौसमी बीमारियों जैसी चुनौतियों के बारे में जानकारी देना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। लोगों को बीमारियों से बचाव के उपाय बताए गए और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

इस दौरान स्वास्थ्य शिविर, योग सत्र और जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनमें स्थानीय लोगों ने भाग लिया।

इस अवसर पर डॉ. सुरेंद्र सिंह डोगरा (मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज), रविंद्र देवी (फीमेल हेल्थ सुपरवाइजर) और सौरव उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now