best news portal development company in india

भाजपा स्थापना दिवस पर उषा बिरला ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई, संगठन की विचारधारा को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

SHARE:

भाजपा स्थापना दिवस पर उषा बिरला ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई, संगठन की विचारधारा को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

पोल खोल न्यूज़ । हमीरपुर

भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री एवं महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उषा बिरला ने 6 अप्रैल 2026 को पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर सभी कर्मठ एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है, जिसका श्रेय करोड़ों समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत और त्याग को जाता है।

उषा बिरला ने अपने संदेश में कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूल संगठन भारतीय जनसंघ रहा है, जिसकी स्थापना वर्ष 1951 में राष्ट्रवादी नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा की गई थी। आपातकाल के बाद जनसंघ ने अन्य दलों के साथ मिलकर जनता पार्टी का गठन किया, लेकिन वैचारिक मतभेदों के कारण यह गठबंधन वर्ष 1979 में टूट गया। इसके बाद 6 अप्रैल 1980 को अटल बिहारी वाजपेयी, लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने संघर्ष के दौर में 13 दिन और 13 महीने की सरकार भी देखी, लेकिन वर्ष 1998 में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने पहली बार 5 वर्षों का कार्यकाल पूरा कर देश को स्थिरता और विकास की नई दिशा दी। इस दौरान स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसे ऐतिहासिक कार्य किए गए।

उषा बिरला ने आगे कहा कि वर्ष 2014, 2019 और 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाई और देश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने डिजिटल इंडिया, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन और जल जीवन मिशन जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का कार्य किया है।

उन्होंने अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण और जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने जैसे ऐतिहासिक निर्णयों को भी देश की एकता और गौरव से जुड़ा बताया।

उषा बिरला ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे भाजपा की विचारधारा को और सशक्त बनाने के लिए मिलकर कार्य करें तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने में अपना योगदान दें।

उन्होंने एक बार पुनः सभी को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए जय हिंद, जय भाजपा तय भाजपा का नारा लगाया।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now