best news portal development company in india

प्रदेश के 151 स्कूलों में लागू होगा सीबीएसई पाठ्यक्रम, शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव

SHARE:

🎓 प्रदेश के 151 स्कूलों में लागू होगा सीबीएसई पाठ्यक्रम, शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव

पोल खोल न्यूज़ डेस्क। शिमला

प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में सरकार ने अहम कदम उठाया है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य के 151 स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू किया जाएगा।

जिलावार आंकड़ों के अनुसार कांगड़ा में सबसे अधिक 18, शिमला में 13, हमीरपुर में 11 और मंडी में 10 स्कूलों को सीबीएसई से जोड़ा गया है। इसके अलावा बिलासपुर और चंबा में 6-6, ऊना और सिरमौर में 7-7, सोलन में 9, कुल्लू में 5, किन्नौर में 4 तथा लाहौल-स्पीति में 2 विद्यालय शामिल किए गए हैं।

विधायकों के सवाल का लिखित जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री ने बताया कि ये सभी विद्यालय सत्र 2026-27 से सीबीएसई के तहत संचालित होंगे। एक विद्यालय को सीबीएसई से जोड़ने में लगभग 45 हजार रुपये का खर्च आया है, जिसे संबंधित स्कूलों ने अपनी निधि से वहन किया है। इन विद्यालयों की प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्धता समाप्त हो चुकी है। हालांकि सत्र 2026-27 में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं प्रदेश शिक्षा बोर्ड द्वारा ही आयोजित की जाएंगी।

ये भी पढ़ें: Himachal: पहले पी शराब फिर पुरानी रंजिश में भाई ने ही कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

सीबीएसई पद्धति के तहत पहली बोर्ड परीक्षाएं वर्ष 2028 में आयोजित होंगी। दोनों ही बोर्ड राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद आधारित पाठ्यक्रम पर पढ़ाई करवाते हैं। सीबीएसई में हिंदी माध्यम के साथ-साथ अंग्रेजी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में पढ़ाई का विकल्प उपलब्ध रहेगा। सामाजिक विज्ञान, गणित, विज्ञान और वाणिज्य वर्ग के विषय हिंदी माध्यम में भी पढ़ाए जा सकेंगे। कुछ स्कूलों में कार्यरत प्रबंधन समिति शिक्षकों के भविष्य को लेकर निर्णय संबंधित समितियां लेंगी।

इसके अलावा, कृषि और बागवानी विषय को अनिवार्य बनाने का फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं है। कृषि विषय पहले से ही 9वीं से 12वीं तक व्यावसायिक विषय के रूप में पढ़ाया जा रहा है, जबकि बागवानी विषय को भी इसी सत्र से 9वीं से 12वीं तक वैकल्पिक व्यावसायिक विषय के रूप में शुरू किया जा रहा है।


📌 इन्फो बॉक्स

  • 📚 कुल विद्यालय: 151
  • 🗓️ लागू सत्र: 2026-27
  • 💰 प्रति विद्यालय खर्च: लगभग 45 हजार रुपये
  • 📝 बोर्ड परीक्षाएं: 2026-27 में प्रदेश बोर्ड द्वारा
  • 🎯 पहली सीबीएसई बोर्ड परीक्षा: वर्ष 2028
  • 🌐 माध्यम: हिंदी सहित अन्य भाषाएं
  • 🌱 कृषि विषय: वैकल्पिक (अनिवार्य नहीं)
  • 🍎 बागवानी विषय: 9वीं से 12वीं तक वैकल्पिक

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now