best news portal development company in india

कालका-शिमला ट्रैक पर मई में शुरू होगा समर स्पेशल ट्रेन का संचालन

SHARE:

कालका-शिमला ट्रैक पर मई में शुरू होगा समर स्पेशल ट्रेन का संचालन

पोल खोल न्यूज़ | शिमला

कालका-शिमला हेरिटेज रैलवे ट्रैक पर मई महीने में समर स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू होगा। रेलवे विभाग इसकी तैयारियों में जुट गया है। बीते वर्ष समरहिल में चल रहे पुल के काम के चलते सैलानियों को गर्मियों के सीजन में स्पेशल ट्रेन की सुविधा नहीं मिल पाई थी।

गर्मियों की छुट्टियों में बड़ी संख्या में सैलानी रेल मार्ग से शिमला आ रहे हैं। शिमला आने वाली गाड़ियों में लंबी वेटिंग लिस्ट के कारण सीटों की बुकिंग में सैलानियों को दिक्कत पेश आ रही है। सैलानियों को अतिरिक्त सुविधा देने के लिए उत्तर रेलवे एक अतिरिक्त स्पेशल ट्रेन को चलाया जाएगा। रेलवे विभाग की ओर से जल्द समर स्पेशल ट्रेन के संचालन की तारीख, समय और किराया तय कर दिया जाएगा। सैलानियों की इस ट्रेन की सुविधा जुलाई अंत तक मिलेगी।

ये भी पढ़ें :भारती पब्लिक स्कूल जंगल-वैरी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह संपन्न

कालका-शिमला नैरोगेज ट्रैक पर रोमांचक सफर के लिए सैलानी खासे उत्साहित रहते हैं। कालका और शिमला के बीच 103 सुरंगें सफर को दिलचस्प बनाती हैं। बड़ोग रेलवे स्टेशन पर 33 नंबर बड़ोग सुरंग सबसे लंबी है। रेलवे की ओर से इन दिनों हेरिटेज ट्रैक पर सैलानियों की सुविधा के लिए पांच ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसके अलावा सैलानियों की डिमांड पर रेल मोटर कार और चार्टर्ड ट्रेनें भी चला रहा है।

कालका शिमला रेलवे ट्रैक पर टॉय ट्रेन का सफर सैलानियों को खासा आकर्षित करता है। रेलमार्ग पर 869 छोटे-बड़े पुल हैं। पूरे रेलमार्ग पर 919 घुमाव आते हैं। तीखे मोड़ों पर ट्रेन 48 डिग्री के कोण पर घूमती है। कालका-शिमला रेलमार्ग नैरोगेज लाइन है। इसमें पटरी की चौड़ाई दो फीट छह इंच है।

कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक हिमालयन क्वीन 52455, कालका-शिमला एक्सप्रेस 52459, कालका-शिमला एक्सप्रेस 52457, कालका-शिमला एक्सप्रेस 52457, शिवालिक डीलक्स 52451, कालका-शिमला एक्सप्रेस 52453 का संचालन किया जा रहा है। इन दिनों सभी ट्रेनें पैक चल रही हैं। 2 अप्रैल तक सभी गाड़ियों में लंबी वेटिंग चल रही है।

वहीं, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य रेल प्रबंधक अंबाला नवीन कुमार ने बताया कि बुकिंग और यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 15 मई के बाद कालका शिमला रेलवे ट्रैक पर समर स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। हालांकि अभी इसकी तारीख तय नहीं की गई है। इसकी सुविधा यात्रियों को जुलाई अंत तक मिलती है।


Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now