
भारती पब्लिक स्कूल जंगल-वैरी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह संपन्न
संजय ठाकुर | ऊहल
भारती पब्लिक स्कूल जंगल-वैरी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों, अभिभावकों एवं ग्रामीणों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पी.एच.सी. जंगल-वैरी के डॉ. सुरेन्द्र सिंह डोगरा रहे। उनके साथ विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, समाजसेवी दुर्गा दास वालिया तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि का विद्यालय प्रबंधन, मुख्याध्यापक अंकित सूद एवं समस्त स्टाफ द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक दुर्गा दास वालिया के परिवार से विशेष रूप से संतोखा वालिया, मुख्याध्यापक अंकित सूद, कैप्टन हर्षेंद्र सिंह, रोहित चंद, उपलान, बिपिन चंद, पूर्ण राम सहित अन्य सम्मानित सदस्य भी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें :हिमाचल : आज और कल का भी ऑरेंज अलर्ट, इस दिन तक खराब रहेगा मौसम
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इसके उपरांत विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रमों में “चांद वाला मुखड़ा”, “एक बेटी दो-दो बेटे चार”, पहाड़ी नृत्य, देशभक्ति गीत तथा नशा निवारण विषय पर भाषण प्रतियोगिता जैसी प्रस्तुतियां शामिल रहीं, जिन्हें उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा।
मुख्य अतिथि डॉ. सुरेन्द्र सिंह डोगरा ने अपने संबोधन में बच्चों को नशे से दूर रहने एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, शिक्षा एवं संस्कारों के महत्व को समझाते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के मुख्याध्यापक अंकित सूद ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए। समारोह का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया, जिसमें सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।
Author: Polkhol News Himachal









