best news portal development company in india

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती के लिए भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्चना चौहान ने जताया आभार

SHARE:

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती के लिए भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्चना चौहान ने जताया आभार

रजनीश शर्मा | हमीरपुर

हमीरपुर भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अर्चना चौहान ने केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में की गई कटौती का स्वागत करते हुए इसे आम जनता के हित में लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय बताया है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही थी, जिससे देश में ईंधन की कीमतों पर दबाव बढ़ता जा रहा था।

अर्चना चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी को 13 रुपये से घटाकर 3 रुपये प्रति लीटर कर दिया है, जबकि डीजल पर 10 रुपये से घटाकर शून्य रुपये कर दिया गया है। इस फैसले के बाद अब पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 3 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर शून्य रुपये रह गई है, जिससे आम लोगों को सीधी राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ें :मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के जन्मदिवस पर सुजानपुर विधायक कैप्टन रणजीत सिंह राणा ने किया सेवा कार्य

उन्होंने कहा कि ईंधन की कीमतों में कमी आने से परिवहन लागत घटेगी, जिससे आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। खासतौर पर गृहिणियों और मध्यम वर्गीय परिवारों के मासिक बजट को इससे राहत मिलेगी। इसके अलावा किसानों, छोटे व्यापारियों और परिवहन क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी इस निर्णय का सीधा लाभ मिलेगा।अर्चना चौहान ने इस जनहितकारी कदम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार आम जनता के हितों को प्राथमिकता देते हुए लगातार सकारात्मक फैसले ले रही है।


Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now