best news portal development company in india

Himachal : जन्म के चंद घंटों बाद नवजात को अस्पताल में छोड़ माता-पिता फरार

SHARE:

Himachal : जन्म के चंद घंटों बाद नवजात को अस्पताल में छोड़ माता-पिता फरार

पोल खोल न्यूज़ | हमीरपुर

हिमाचल प्रदेश के मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। प्रसव के महज कुछ घंटों बाद ही एक दंपती अपनी नवजात बच्ची को अस्पताल में छोड़कर भाग गया। इस घटना ने न गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार नेपाल मूल की महिला को सोमवार को प्रसव के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की देखरेख में सुरक्षित प्रसव हुआ और महिला ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। लेकिन प्रसव के कुछ ही घंटों बाद दंपती बिना किसी को सूचना दिए अस्पताल से गायब हो गया और नवजात बच्ची को वार्ड में ही छोड़ गया।

अस्पताल प्रशासन को जब परिजनों के लापता होने की जानकारी मिली तो तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। प्रारंभिक जांच में यह बात भी सामने आई है कि दंपती बच्ची के जन्म से असंतुष्ट था। बताया जा रहा है कि अस्पताल परिसर में ही दंपती ने कुछ लोगों से बच्ची को 10 से 15 हजार रुपये में देने की बात भी की थी, लेकिन किसी ने हामी नहीं भरी। इसके बाद पहले महिला और फिर उसका पति वहां से फरार हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने अपने स्तर पर भी जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें :चिट्टा तस्करों पर सख्ती: अब नहीं लड़ पाएंगे पंचायत चुनाव, हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले

अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिससे दंपती की पहचान और उनकी गतिविधियों का पता लगाया जा सके। प्रसव से पूर्व लिए गए आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज भी पुलिस को सौंप दिए गए हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल नवजात बच्ची को अस्पताल की निगरानी में रखा गया है और चिकित्सकीय टीम उसकी पूरी देखभाल कर रही है। बच्ची पूरी तरह स्वस्थ बताई जा रही है।

वहीं, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देशराज शर्मा ने बताया कि एक दंपती अपनी नवजात बच्ची को छोड़कर भाग गया है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। कॉलेज प्रबंधन अपने स्तर पर भी जांच कर रहा है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now