
शक्तिपीठ ज्वालामुखी में चैत्र नवरात्रों का भव्य आगाज, सुबह 4 बजे से ही उमड़ने लगे श्रद्धालु
पोल खोल न्यूज़ | ज्वालामुखी/ कांगड़ा

शक्तिपीठ ज्वालामुखी में आज चैत्र नवरात्रों व हिंदू नव वर्ष का भव्य आगाज किया गया। पहले दिन सुबह 5 बजे से ही दरवार के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए गए। शक्तिपीठ में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। 5 बजे सुबह आरती के बाद श्रद्धालु व स्थानीय लोग दर्शन के लिए जा सके और नवरात्रि व जागरण करने वाले माता की ज्योति अपने साथ लेकर गए। मेले के पहले दिन पूरे मंदिर परिसर व गर्भ गृह को रंग बिरंगी लाइट्स व फूलों से सजाया गया है। मां के जयकारों से मां का दरबार गूंज उठा और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा कर्मी, होमगार्ड, पुलिसकर्मी और बलंटियर तैनात किए गए हैं और जगह जगह पर पुलिस का पहरा है।
वहीं, मन्दिर में श्रद्धालुओं की सुख सुविधा का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से शहर में जगह जगह ड्रोन के जरिये नजर रखी जा रही है। शहर को 7 सेक्टर में बांटा गया है और 150 पुलिस जवान व अतिरिक्त होमगार्ड्स व्यवस्था के लिए तैनात किए गए हैं, 80 सीसीटीवी व 60 अतिरिक्त अस्थाई कर्मी भी मन्दिर में सेवाएं दे रहे है। पुजारी व न्यास सदस्य पुजारी अविनेद्र शर्मा ने बताया कि आज से चैत्र नवरात्रों का भव्य आगाज हो गया है जोकि 27 मार्च तक चलेगा और आज ही हिन्दू नव बर्ष का भी शुभ आरम्भ हुआ है। पहले दिन काफी संख्या में श्रद्धालुओं व स्थानीय निवासियों ने माता ज्वाला की पवित्र ज्योतियो के दर्शन किये और माता की ज्योति लेकर घरों में स्थापित की हैं। इन नवरात्रो का ज्वालाजी में बिशेष महत्व है और देश के कोने कोने से लोग यहां पहुंचकर माता का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं तथा अखंड ज्योति से जागरण व घर मे घट स्थापना करते हैं।
ये भी पढ़ें:हिंदू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि 2026 आज से शुरू, जानें किस समय करें कलश स्थापना, कब होगा कन्या पूजन
वहीं बाहरी राज्यों से आये श्रद्धालुओ ने बताया की आज चैत्र नवरात्रों के पहले दिन माता ज्वालामुखी के दर्शनों का आशीर्वाद मिला व प्रसाशन के प्रबंध पुख्ता हैं। वहीं आज चैत्र नवरात्र के पहले दिन वाइस चांसलर सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल एसपी बंसल ने भी माता ज्वालामुखी का आशीर्वाद लिया और बताया कि आज पहले दिन माता रानी का आशीर्वाद लिया और मंदिर प्रसाशन के सभी इंतजाम बेहतर हैं, भीड़ होने के बाबजूद सभी को लाइनों में दर्शन करवाए जा रहे हैं। मंदिर मार्ग वाहनों के लिए प्रतिबंधित है और पैदल बस स्टैंड से आते हुए माता के दर्शन करने का अलौकिक अनुभव हुआ।

Author: Polkhol News Himachal








