best news portal development company in india

जिला परिषद के 10 वार्डों के परिसीमन में आंशिक संशोधन पर आपत्तियां आमंत्रित

SHARE:

जिला परिषद के 10 वार्डों के परिसीमन में आंशिक संशोधन पर आपत्तियां आमंत्रित

पोल खोल न्यूज़ | हमीरपुर

जिला की कुछ पंचायतों के पुनर्गठन के कारण अब जिला परिषद के कुछ वार्डों के परिसीमन में भी आंशिक संशोधन किया जा रहा है। जिला परिषद हमीरपुर के कुल 19 वार्डों में से 10 वार्ड इससे प्रभावित हो रहे हैं। इन 10 वार्डों-पनोह, उहल, चमनेड, बधानी, धमरोल, जाहू, महल, लहड़ा, अमलैहड़ और सपड़ोह के संशोधित परिसीमन का प्रारूप 16 मार्च को प्रकाशित कर दिया गया है।

ZP Draft

ये भी पढ़ें:हमीरपुर में ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग दर्शन’ की अनूठी आध्यात्मिक पहल, 3 अप्रैल को गांधी चौक में भव्य आयोजन

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने इनके प्रारूप के प्रकाशन की अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि अगर किसी व्यक्ति को जिला परिषद के इन 10 वार्डों के परिसीमन के संबंध में कोई आपत्ति है या फिर वह अपना कोई सुझाव देना चाहता है तो वह इन्हें जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) के कार्यालय में प्रारूप के प्रकाशन की तिथि से तीन दिन के भीतर दर्ज करवा सकता है। इसके बाद कोई भी आपत्ति या सुझाव स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now