best news portal development company in india

राजेंद्र राणा अपनी संपत्ति का दें हिसाब, वुडविला कांड की हो दोबारा जांच : सुमन भारती

SHARE:

राजेंद्र राणा अपनी संपत्ति का दें हिसाब, वुडविला कांड की हो दोबारा जांच : सुमन भारती

रजनीश शर्मा। हमीरपुर

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुमन भारती ने प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व विधायक राजेंद्र राणा पर गंभीर सवाल उठाते हुए उनकी संपत्ति और राजनीतिक आचरण को लेकर जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि राजेंद्र राणा को सुजानपुर में अर्जित की गई अपनी संपत्ति का पूरा ब्यौरा सार्वजनिक करना चाहिए।

सुमन भारती ने कहा कि राजेंद्र राणा ने अपने राजनीतिक जीवन में कई बार दल बदल किया है। उन्होंने कपड़े बदलने की तरह पार्टियां बदली हैं। पहले उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को धोखा दिया और अब मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को भी धोखा दिया है।

वुडविला कांड की दोबारा जांच की मांग

प्रेस वार्ता में सुमन भारती ने वुडविला कांड का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इस मामले की दोबारा निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि उस समय वुडविला कांड में राजेंद्र राणा के साथ कौन-कौन शामिल था। उन्होंने कहा कि राजेंद्र राणा को उस समय मीडिया सलाहकार के पद से क्यों हटाया गया था, इस बारे में भी स्पष्ट किया जाना चाहिए। कांग्रेस पार्टी सरकार से मांग करती है कि इस पूरे प्रकरण और राजेंद्र राणा की संपत्ति की जांच करवाई जाए।

बेटे की शादी और संपत्ति पर उठाए सवाल

सुमन भारती ने कहा कि राजेंद्र राणा ने अपने बेटे की शादी में दो-दो चार्टर्ड विमान इस्तेमाल किए थे। उन्होंने कहा कि राणा को यह भी बताना चाहिए कि उन्होंने चंडीगढ़ और उसके आसपास जो संपत्ति अर्जित की है, वह किन स्रोतों से अर्जित की गई है।

अनुराग शर्मा की संपत्ति पर भी दिया जवाब

एक सवाल के जवाब में सुमन भारती ने कहा कि राजेंद्र राणा कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा की संपत्ति को लेकर भी कटाक्ष कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि अनुराग शर्मा ने अपनी मेहनत से संपत्ति अर्जित की है और उसका पूरा ब्यौरा नामांकन के समय दिया गया था।

संस्था के फंड पर भी उठाए सवाल

इस मौके पर राज्य नशा निवारण बोर्ड के संयोजक नरेश ठाकुर ने कहा कि राजेंद्र राणा जिस संस्था को चला रहे हैं, उसके लिए पैसा कहां से आ रहा है, यह भी स्पष्ट किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बेबुनियाद आरोप लगाना बंद किया जाए, कांग्रेस पार्टी इसकी कड़ी निंदा करती है।नरेश ठाकुर ने कहा कि राजेंद्र राणा का कोई भरोसा नहीं है कि वह कब किस पार्टी में चले जाएं।

इस अवसर पर एपीएमसी अध्यक्ष अजय शर्मा, मनोज शर्मा, राजेश चौधरी, सुनील शर्मा और राजेश आनंद भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now