best news portal development company in india

ऊना : ट्रेन की चपेट में आने से 60 भेड़-बकरियों की कटकर मौत

SHARE:

ऊना : ट्रेन की चपेट में आने से 60 भेड़-बकरियों की कटकर मौत

पोल खोल न्यूज़ | ऊना

ऊना जिला मुख्यालय के साथ लगती भड़ोलिया कलां पंचायत में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। सुबह करीब छह बजे रेलवे ट्रैक से गुजर रही हिमाचल एक्सप्रेस की चपेट में आने से करीब 60 भेड़-बकरियों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक बड़ा झुंड रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया।

इसी दौरान वहां से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आने से दर्जनों भेड़ें और बकरियां कट गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पुलिस के पहुंचने से पहले अज्ञात लोग इन्हें मौके से उठाकर भी ले गए। वहीं, सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए रेलवे ट्रैक पर आवाजाही भी प्रभावित रही। रेलवे पुलिस ने आसपास के गांवों के लोगों से पूछताछ की, लेकिन देर शाम तक यह पता नहीं चल सका कि इनका मालिक कौन है।

उधर, रेलवे पुलिस चौकी ऊना के मुख्य आरक्षी मोहिंद्र पाल सिंह ने बताया कि भेड़ और बकरियां किसकी थीं और रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंचीं, इसकी जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों से भी जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now