best news portal development company in india

भेड़ पालक की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट, हत्यारे की तलाश में जुटी पुलिस

SHARE:

भेड़ पालक की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट, हत्यारे की तलाश में जुटी पुलिस

पोल खोल न्यूज़ | बिलासपुर

जिला के शाहतलाई में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. इसके बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई। दरअसल बिलासपुर जिला के थाना शाहतलाई क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव मल्होट में एक भेड़ पालक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अज्ञात व्यक्ति ने तेजधार हथियार से वार कर भेड़ पालक की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर वारदात की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान संजू (उम्र करीब 46 वर्ष), निवासी खोपड़ी, जिला कुल्लू के रूप में हुई है। एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने बताया कि मृतक भेड़पालक झंडूता विधानसभा क्षेत्र के शाहतलाई में स्थित मल्होट गांव में भेड़-बकरियां चराने के लिए आया था और यहां अपने साथियों के साथ अस्थाई रूप से रह रहा था। पिछले चार-पांच दिनों से मल्होट क्षेत्र में साथियों के साथ अपने डेरे में मल्होट में ही ठहरा था, लेकिन शुक्रवार रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी तेजधार हथियार से हत्या कर दी। शनिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि मल्होट क्षेत्र में एक भेड़ पालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।

एसपी बिलासपुर ने कहा कि ‘सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शाहतलाई पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान पाया गया कि मृतक की गर्दन पर तेजधार हथियार से गहरा घाव था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले संजू का अपने साथी कांगड़ा निवासी, प्रदीप कुमार के साथ पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने और आरोपी को पकड़ने के लिए जुटी हुई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अभी ये पता नहीं चल पाया है कि हत्या की वारदात को किसने और क्यों अंजाम दिया। क्या इसके पीछे किसी की साजिश है या लेन देन को लेकर इस हत्या को अंजाम दिया गया है। इस बात का पता पुलिस जांच के बाद ही पता चल पाएगा। अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि हत्या को अंजाम किसने दिया।


Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now