best news portal development company in india

64 और नई पंचायतें बनीं, वार्डों के पुनर्सीमांकन के भी आदेश; इतनी पंचायतों में होगा चुनाव

SHARE:

64 और नई पंचायतें बनीं, वार्डों के पुनर्सीमांकन के भी आदेश; इतनी पंचायतों में होगा चुनाव

पोल खोल न्यूज़ | शिमला

हिमाचल प्रदेश में अवकाश के दिन रविवार को 64 नई पंचायतें गठित कर दी गईं। इसके साथ ही हिमाचल में अब पंचायतों की संख्या 3,773 हो गई है। पहले प्रदेश में 3,577 पंचायतें थी। सरकार ने 196 नई पंचायतें बनाई हैं। हिमाचल प्रदेश में अब 3,773 पंचायतों में चुनाव होगा।

प्रदेश सरकार का दावा है कि अब नई पंचायतें नहीं बनेंगी। प्रदेश में 46 पंचायतों का अस्तित्व खत्म हुआ है। इन्हें नगर पंचायतों में मिलाया गया। नई पंचायतों के गठन के साथ ही रविवार को उपायुक्तों को वार्डों के पुनर्सीमांकन के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

उपायुक्तों को 3 दिन के भीतर पुनर्सीमांकन का कार्य खत्म करना है। इसका बाद रोस्टर पर काम होगा। 25 मार्च तक उपायुक्तों को अपने अपने जिले के रोस्टर जारी करने है। इसमें जिला परिषद, पंचायत समिति, पंचायत प्रधान और वार्ड सदस्यों के पदों के लिए आरक्षण की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। रोस्टर जारी होने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से पंचायत चुनाव की तैयारियां और तेज हो जाएंगी। हालांकि, विभाग की ओर से पंचायत चुनावों से संबंधित सभी जरूरी दस्तावेज 31 मार्च से पहले राज्य निर्वाचन आयोग को सौंप दिए जाएं। इसके बाद आयोग चुनाव कार्यक्रम को अंतिम रूप देने की दिशा में आगे बढ़ेगा।

ये भी पढ़ें :सीएम के नादौन  दौरे से विकास को मिली नई रफ्तार, जनता का विश्वास और मजबूत हुआ : विवेक कटोच

पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हिमाचल में नई पंचायतें नहीं बनाई जा सकती है। सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार चुनाव प्रक्रिया को अमलीजामा पहनाया जाना है।

बता दें कि प्रदेश में पंचायतों की संख्या 3773 हुई है। पहले प्रदेश सरकार ने 4 पंचायतें, फिर 39 पंचायतें गठित की। अब सरकार 64 नई पंचायतों को गठित किया है। हालांकि विभाग की ओर से इन पंचायतों के गठन को लेकर जनता से आपत्ति और सुझाव मांगे गए थे। कुछ आपत्तियां आई, इनका निपटारा किया गया।

वहीं, पंचायतीराज मंत्री हिमाचल प्रदेश अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि 64 नई पंचायतों के गठन की अधिसूचना जारी कर दी है। हिमाचल में अब 3,773 पंचायतों की संख्या हो गई है। अब इन पंचायतों में ही चुनाव होना है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now