best news portal development company in india

चिट्टे के खिलाफ जंग को जन आंदोलन बना रही सरकार, सूचना देने वालों को मिलेगा नकद इनाम : नरेश ठाकुर

SHARE:

चिट्टे के खिलाफ जंग को जन आंदोलन बना रही सरकार, सूचना देने वालों को मिलेगा नकद इनाम : नरेश ठाकुर

रजनीश शर्मा | हमीरपुर

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने चिट्टे और अन्य नशे के खिलाफ व्यापक अभियान छेड़ रखा है। इसी अभियान को जन आंदोलन का रूप देने के लिए सरकार और पुलिस प्रशासन मिलकर लगातार सख्त कार्रवाई कर रहे हैं।

शनिवार को हमीरपुर के सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में राज्य नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार नरेश ठाकुर तथा उप संयोजक संजय भारद्वाज ने यह जानकारी दी।

नरेश ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन और सड़कों से जुड़े करोड़ों रुपये के विकास प्रोजेक्ट शुरू किए गए हैं। साथ ही सरकार नशे के खिलाफ भी कड़ा रुख अपनाए हुए है ताकि युवाओं को इस दलदल से बाहर निकाला जा सके। उन्होंने  कहा कि आज का युवा तेजी से नशे की गिरफ्त में जा रहा है, जिसे रोकने के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से चार जिलों में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में वॉकथन आयोजित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि चिट्टे के कारोबार की सूचना देने वालों को सरकार द्वारा नकद प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा भी की गई है।

उन्होंने बताया कि निजी नशा मुक्ति केंद्रों को लेकर मिल रही शिकायतों और वहां हुई मौतों की जांच के लिए नशा निवारण बोर्ड जल्द ही एक कमेटी गठित करेगा। इसके अलावा प्रदेश भर में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कर युवाओं को नशे से दूर रखने का प्रयास किया जाएगा।

उप संयोजक संजय भारद्वाज ने कहा कि पुलिस प्रशासन नशे के कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है। मैन सप्लायर तक पहुंचकर पूरी चेन को तोड़ा जा रहा है। कई मामलों में नशा तस्करों की संपत्ति अटैच की जा रही है और अवैध भवनों को भी गिराया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में भी जल्द नशा मुक्ति केंद्र स्थापित किया जाएगा, जिससे नशे की लत से जूझ रहे लोगों को उपचार की सुविधा मिल सकेगी।


Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now