best news portal development company in india

हिमाचल के कई क्षेत्रों में आज तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट

SHARE:

हिमाचल के कई क्षेत्रों में आज तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट

पोल खोल न्यूज़ | शिमला

हिमाचल प्रदेश में मौसम बदलते ही लाहौल-स्पीति के रोहतांग और शिंकुला दर्रा में बुधवार को हल्की बर्फबारी हुई। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर शिंकुला दर्रा को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया है। मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रहने से गर्मी का दौर जारी रहा।

पांच जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन और मंडी में बुधवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक दर्ज हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के कई हिस्सों में वीरवार को तेज हवाएं चलने और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते 17 मार्च तक प्रदेश के कई भागों में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।

ये भी पढ़ें:कठिन क्षेत्रों में काम कर चुके शिक्षकों का स्थानांतरण सरकार की जिम्मेदारी : हाईकोर्ट

इस दौरान ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम के करवट बदलने से पहाड़ी क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय फिर ठंडक बढ़ गई है।

उधर, पुलिस थाना जांस्कर की ओर से जारी सार्वजनिक परामर्श में बताया गया है कि लगातार हो रही बर्फबारी के कारण शिंकुला दर्रे पर सड़क सफर के लिए सुरक्षित नहीं है। ऐसे में यात्रियों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही अस्थायी रूप से रोक दी गई है। लाहौल-स्पीति प्रशासन ने भी इस रूट को अस्थायी तौर पर मौसम खुलने तक बंद कर दिया है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now