best news portal development company in india

Himachal : चिट्टे के साथ मां और दो बेटों समेत नशीली दवा मामले में 6 लोग पकड़े

SHARE:

Himachal : चिट्टे के साथ मां और दो बेटों समेत नशीली दवा मामले में 6 लोग पकड़े

पोल खोल न्यूज़ | सिरमौर

अवैध नशे के खिलाफ सिरमौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जिले में अलग-अलग मामलों में मां और दो बेटों सहित कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 15.75 ग्राम चिट्टा व 10,450 नकदी तथा 3600 कैप्सूल व 600 नशीली गोलियां भी बरामद की गई हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है।

वहीं, एसपी एनएस नेगी ने बताया कि जिला सिरमौर की एसआईयू टीम को गुप्त सूत्र से सूचना मिली कि एक गाड़ी में लतिका तथा उसके बेटे व अन्य लोग चिट्टा की सप्लाई लेकर कोटड़ी अपने किराये के घर की तरफ जा रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लतिका निवासी दुर्गा कालोनी कालाअंब, जिला अम्बाला, हरियाणा व उसके बेटों राघवन कुमार उर्फ रोक्स एवं निखिल कुमार और पिंकी उर्फ नेन्सी निवासी गांव गलोग नगाली, जिला सोलन के कब्जे से 15.73 ग्राम चिट्टा/ स्मैक बरामद की है।

इसके अलावा 10,450 रुपये की नकदी भी बरामद की है जो चिट्टा/हेरोइन की कमाई के प्रतीत हो रहे हैं। एसपी ने बताया कि चारों के खिलाफ पुलिस थाना नाहन में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है कि आरोपी नशे की खेप कहां से लेकर आते थे और इसे कहां बेचने की फिराक में थे।

ये भी पढ़ें :हिमाचल में चोटियों पर बर्फबारी; आज बारिश के आसार, ओलावृष्टि का अलर्ट

वहीं, दूसरे मामले में पुलिस चौकी कच्चा टैंक की टीम को गश्त के दौरान नजदीक मिल्क चिलिंग प्लांट कांशीवाला मैदान के पास झाड़ियों में छुपा हुआ एक व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम शुभम निवासी गांव मोगीन्नद, नाहन बताया। एसपी के मुताबिक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि वह हेरोइन/चिट्टा का आदी है और उसने अभी-अभी एक प्लास्टिक सिरिंज के माध्यम से हेरोइन/चिट्टा का इंजेक्ट लिया है। पुलिस ने व्यक्ति के कब्जे से एक प्लास्टिक सिरिंज, एक प्लास्टिक बोतल और ढक्कन बरामद किया है। इसके बाद पुलिस थाना नाहन में मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने नशा तस्करी के मामले में उत्तर प्रदेश के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 3600 कैप्सूल व 600 नशीली गोलियां बरामद की गई हैं। एसपी एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस ने रविवार को पांवटा साहिब-यमुनानगर नेशनल हाईवे पर बहराल के पास उत्तर प्रदेश के दो नशा तस्करों को 11040 नशीले कैप्सूल व 4200 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया था।

बता दें कि पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि नशीली दवाओं का मुख्य आरोपी उत्तर प्रदेश के चिल्काना में रहता है, जहां से आरोपी नशीली दवाओं का धंधा चलाता है। पुलिस ने टीम गठित कर मुख्य आरोपी की धरपकड़ के लिए उत्तर प्रदेश के चिल्काना में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मुख्य आरोपी बॉवी कुमार निवासी अतरगढ़, तहसील सहारनपुर, उत्तर प्रदेश को 3600 नशीले कैप्सूल व 600 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार कर पांवटा साहिब लाया गया है। पुलिस आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी एनएस नेगी ने पुष्टि की है।

 

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now