best news portal development company in india

पुलिस की सतर्कता से नशा तस्करी पर वार, युवक से 5 ग्राम चिट्टा बरामद

SHARE:

पुलिस की सतर्कता से नशा तस्करी पर वार, युवक से 5 ग्राम चिट्टा बरामद

रजनीश शर्मा। हमीरपुर 

जिला हमीरपुर के भोरंज क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना भोरंज की टीम नियमित गश्त और यातायात जांच के दौरान टकौटा भट्ठा के पास शनि देव मंदिर के नजदीक मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया, जिसने पुलिस को देखते ही अपने पास रखा बैग फेंकने की कोशिश की।

पुलिस ने तुरंत उसे पकड़कर बैग की तलाशी ली तो उसमें से 5 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी की पहचान अनमोल सिंह निवासी खुथड़ी, तहसील भोरंज के रूप में की है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगामी जांच जारी है।

क्या कहते हैं पुलिस अधीक्षक:

जिला पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश को नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और ऐसे तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now