best news portal development company in india

हिमाचल : eKYC की आखिरी मौका खत्म, 98 हजार से अधिक लोगों के पेंशन खाते, 44 हजार थे मृत लाभार्थी

SHARE:

हिमाचल : eKYC की आखिरी मौका खत्म, 98 हजार से अधिक लोगों के पेंशन खाते, 44 हजार थे मृत लाभार्थी

पोल खोल न्यूज़ | शिमला

हिमाचल प्रदेश में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से जुड़े लाखों लाभार्थियों के लिए अब सख्त फैसला सामने आया है। लंबे समय से सरकार की ओर से ई-केवाईसी (e-KYC) कराने के लिए लगातार अवसर दिए जा रहे थे, लेकिन तय समय सीमा के भीतर भी हजारों लाभार्थियों ने यह प्रक्रिया पूरी नहीं की। ऐसे में प्रदेश सरकार ने अब कड़ा कदम उठाते हुए साफ कर दिया है कि जिन लोगों ने 28 फरवरी तक e-KYC नहीं करवाई है, उनकी पेंशन अब स्थाई तौर पर रोक दी गई है।

सरकार के मुताबिक योजना की पारदर्शिता और सही लाभार्थियों तक पैसा पहुंचाने के लिए यह प्रक्रिया बेहद जरूरी है। दरअसल, विभाग की ओर से पहले कई बार अपील की गई थी कि सभी पेंशनधारक समय रहते अपनी e-KYC प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि उन्हें मिलने वाली पेंशन बिना किसी बाधा के उनके खातों में पहुंचती रहे। इसके लिए विभाग की तरफ से अलग-अलग माध्यमों से जागरूकता भी फैलाई गई। इसके बावजूद बड़ी संख्या में लाभार्थियों ने आखिरी तारीख तक भी e-KYC नहीं करवाई। अब सरकार ने स्पष्ट निर्णय लेते हुए ऐसे लाभार्थियों के खातों में जनवरी से मार्च महीने की त्रैमासिक पेंशन की राशि न डालने का फैसला किया है। वहीं, खास बात यह है कि तय समय सीमा खत्म होने के बाद अब e-KYC के लिए कोई अतिरिक्त मौका भी नहीं दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें :आरोग्य मंदिर मॉडल स्वास्थ्य केंद्र जंगल बेरी में नशा उन्मूलन दिवस का आयोजन

वहीं, अनुसूचित जाति अन्य पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक एवं विशेष रूप से सक्षम का सशक्तिकरण के निदेशक सुमित खिमटा का कहना है कि ‘अब सामाजिक सुरक्षा पेंशन पाने वालों की e-kyc का और मौका नहीं दिया जाएगा, जिन लाभार्थियों ने e-kyc करा ली है, उनके खाते में मार्च महीने के आखिरी सप्ताह तक पेंशन डाली जाएगी।

हिमाचल में पात्र व्यक्तियों को ही सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजना का लाभ मिले। इसके लिए प्रदेश में सामाजिक सुरक्षा पेंशन पाने वालों की e-kyc कराई जा रही थी, जिसके लिए 15 नवंबर से लेकर 28 फरवरी तक e-kyc कराने के कई मौके दिए गए। इस दौरान 7 लाख से अधिक लाभार्थियों ने e-kyc कराई, लेकिन इस दौरान ये भी खुलासा हुआ कि प्रदेश में 44,364 सामाजिक सुरक्षा पेंशन पाने वालों की मौत हो चुकी है। वहीं 5,931 लाभार्थी ऐसे थे, जो पेंशन के लिए पात्र ही नहीं पाये गए। वहीं, प्रदेश में 670 लाभार्थी नॉट फाउंड थे। वहीं, हिमाचल में 47,973 लाभार्थियों ने अपनी e-kyc ही नहीं कराई है, इन सभी को मिलाकर ये आंकड़ा 98,938 बनता है।

हिमाचल में लाभार्थियों के खाते में मार्च महीने के आखिरी सप्ताह में त्रैमासिक पेंशन डाली जाएगी। प्रदेश में अबकी बार ऐसे लाभार्थियों की संख्या 7,14,062 है। हालांकि इस बार नए लाभार्थियों के जुड़ने से अभी ये आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। वहीं प्रदेश में जुलाई से सितंबर तक 8,03,523 लाभार्थियों के खाते में पेंशन डाली गई थी।


 

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now