best news portal development company in india

Himachal: 6 जिलों में पारा 30 डिग्री के पार, कई मैदानी क्षेत्र लू की चपेट में

SHARE:

Himachal: 6 जिलों में पारा 30 डिग्री के पार, कई मैदानी क्षेत्र लू की चपेट में

पोल खोल न्यूज़ | शिमला

हिमाचल प्रदेश में मार्च में ही गर्मी का असर तेज हो गया है। वहीं, मैदानी जिलों में लू जैसे हालात बनने लगे हैं और तापमान लगातार बढ़ रहा है। बता दें कि सोमवार को ऊना का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

इस सीजन में अब तक का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। प्रदेश के सात जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन और कुल्लू में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मंगलवार के लिए कांगड़ा, कुल्लू, ऊना, मंडी और सोलन जिलों में गर्म हवाएं चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें:अर्की का प्रवेश 12 मिनट तक तेंदुए से भिड़ा, जबड़ा मरोड़कर बचाई अपनी जान, तेंदुआ मरा, युवक लहूलुहान 

वहीं, इन क्षेत्रों में दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाओं से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है। प्रदेश के मैदानी जिलों में बढ़ती गर्मी से दोपहर के समय लू जैसे हालात बन रहे हैं। खासकर ऊना और हमीरपुर में तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया गया है। वहीं कांगड़ा और बिलासपुर में भी दिन का तापमान तेजी से बढ़ रहा है।

मौसम विभाग ने मंगलवार से मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार मंगलवार को उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम बदलेगा। 11 मार्च से 15 मार्च तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। इस दौरान कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की गई है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now