best news portal development company in india

मेडिकल कॉलेज नेरचौक में शुरू हुई रोबोटिक सर्जरी, सीएम सुक्खू ने किया विधिवत शुभारंभ

SHARE:

मेडिकल कॉलेज नेरचौक में शुरू हुई रोबोटिक सर्जरी, सीएम सुक्खू ने किया विधिवत शुभारंभ

पोल खोल न्यूज़ | मंडी

नेरचौक स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आज से रोबोटिक सर्जरी की शुरूआत हो गई। सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 28 करोड़ की लागत से स्थापित रोबोटिक सर्जरी यूनिट का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने रोबोटिक सर्जरी से हुए पहले ऑपरेशन को खुद अपनी आंखों से होते हुए देखा।

मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों में उच्च स्तरीय मेडिकल सुविधाएं मुहैया करवाने की दिशा में प्रदेश सरकार काम कर रही है। यहां जो रोबोटिक सर्जरी की शुरूआत हुई है वो दिल्ली स्थित एम्स स्तर के बराबर की है। इससे अच्छी क्वालिटी के ऑपरेशन होते हैं और इनकी एक्यूरेसी 90 प्रतिशत है। उन्होंने पूर्व सीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व में सीएम मंडी जिला से थे लेकिन वे मेडिकल कॉलेज में एक एमआरआई की मशीन तक स्थापित नहीं कर पाए।

ये भी पढ़ें: नादौन अस्पताल में गठिया के रोगियों की जांच करेंगे एम्स के विशेषज्ञ डॉक्टर

वहीं, अब मौजूदा सरकार यहां 3 टैस्ला एमआरआई मशीन, कैथ लैब और डिपार्टमेंट को शुरू करने जा रही है। प्रदेश सरकार का यही ध्येय है कि लोगों को उनके घर द्वार पर सस्ती दरों पर बेहतरीन मेडिकल सुविधाएं मिले। प्रदेश में अच्छे डॉक्टरों की कमी नहीं लेकिन यहां सुविधाएं न होने के कारण लोगों को उपचार के लिए बाहर जाना पड़ता है। प्रदेश सरकार इस प्रथा को बंद करने की दिशा में लगातार प्रयासरत है।

रोबोटिक सर्जरी को हिमकेयर और आयुषमान भारत के तहत शामिल करने को लेकर पूछे गए सवाल के जबाव में सीएम ने कहा कि इस दिशा में प्रदेश सरकार विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि पांच लाख की सर्जरी अगर 50 हजार में हो रही है तो यह भी लोगों के साढ़े चार लाख की बचत करता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सभी बातों पर विचार कर रही है और पूर्व सरकार में हिमकेयर में हुए घोटालों की जांच भी जारी है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now