best news portal development company in india

ब्रेकिंग : आपदा मुक्त हुआ हिमाचल, पंचायत चुनावों की राह साफ

SHARE:

ब्रेकिंग : आपदा मुक्त हुआ हिमाचल, पंचायत चुनावों की राह साफ

रजनीश शर्मा | हमीरपुर

हिमाचल प्रदेश में जनजीवन के धीरे-धीरे सामान्य होने और आगामी पंचायत चुनावों की सुगबुगाहट के बीच सुक्खू सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। प्रदेश सरकार ने राज्य को आधिकारिक तौर पर “आपदा मुक्त” घोषित करते हुए प्रदेश से डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट (आपदा प्रबंधन अधिनियम) हटा दिया है।

मुख्य सचिव संजय गुप्ता द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार अब प्रदेश में हालात सामान्य हो चुके हैं और प्रशासनिक कार्य सुचारू रूप से चल रहे हैं। इसी के साथ सरकार ने 8 अक्टूबर 2025 को जारी वह आदेश भी वापस ले लिया है, जिसके तहत भारी बारिश और कनेक्टिविटी की समस्याओं के कारण पंचायत चुनावों को स्थगित किया गया था।

सरकार के इस फैसले को पंचायत चुनावों की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। अब प्रदेश में चुनावी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ हो गया है और जल्द ही चुनाव कार्यक्रम को लेकर स्थिति स्पष्ट होने की संभावना जताई जा रही है।

राजनीतिक हलकों में भी इस निर्णय को लेकर चर्चा तेज हो गई है। माना जा रहा है कि प्रदेश के आपदा मुक्त घोषित होने के बाद प्रशासनिक गतिविधियां पूरी तरह सामान्य होंगी और लंबे समय से टल रहे पंचायत चुनावों को लेकर अब नई हलचल देखने को मिल सकती है।

प्रदेश सरकार का कहना है कि आपदा के दौरान राहत और पुनर्वास के कार्य बड़े स्तर पर किए गए, जिसके चलते अब अधिकांश क्षेत्रों में स्थिति सामान्य हो चुकी है। इसी आधार पर यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now