

आस्था हॉस्पिटल हमीरपुर में 7 मार्च को नि:शुल्क हड्डी व जोड़ रोग जांच शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे परामर्श
दीपा चौहान । हमीरपुर

फोर्टिस हॉस्पिटल लुधियाना के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा हमीरपुर में नि:शुल्क हड्डी एवं जोड़ (ऑर्थोपेडिक) रोग जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 7 मार्च 2026 (शनिवार) को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आस्था हॉस्पिटल, पदमा पैलेस, हमीरपुर में आयोजित होगा।
शिविर में फोर्टिस हॉस्पिटल के वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. अजीत मल्होत्रा मरीजों की जांच कर उन्हें उचित परामर्श देंगे। इस दौरान हड्डियों व जोड़ों से संबंधित विभिन्न समस्याओं से पीड़ित मरीजों की जांच कर उपचार संबंधी सलाह दी जाएगी।
ये भी पढ़ें:Hamirpur: स्वाहल में टैक्सी सवार व्यक्ति से 15.52 ग्राम चिट्टा बरामद
शिविर में मुख्य रूप से घुटनों, कंधों और अन्य जोड़ों के दर्द, फ्रैक्चर, लिगामेंट व मांसपेशियों की समस्या, बार-बार सूजन या चोट जैसी समस्याओं से जूझ रहे मरीजों की विशेष जांच की जाएगी। आयोजकों ने बताया कि जिन लोगों को हड्डी या जोड़ों से संबंधित कोई भी परेशानी है, वे इस शिविर में आकर विशेषज्ञ डॉक्टर से नि:शुल्क परामर्श ले सकते हैं।
अधिक जानकारी या पंजीकरण के लिए इच्छुक व्यक्ति 88726 27305, 95012 99099, 94180 46262 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। आयोजकों ने क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

Author: Polkhol News Himachal








