best news portal development company in india

Hamirpur: स्वाहल में टैक्सी सवार व्यक्ति से 15.52 ग्राम चिट्टा बरामद

SHARE:

Hamirpur: स्वाहल में टैक्सी सवार व्यक्ति से 15.52 ग्राम चिट्टा बरामद

पोल खोल न्यूज़ | हमीरपुर

सदर थाना हमीरपुर के तहत स्वाहल में टैक्सी में सवार एक व्यक्ति से 15.52 ग्राम चिट्टा बरामद किया। आरोपी की पहचान शशिकांत निवासी हमीरपुर के रूप में हुई। आरोपी को पुलिस ने हमीरपुर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को सात मार्च तक पुलिस रिमांड दी। बताते कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार तड़के करीब 4 बजे स्वाहल के पास नाका लगाया था।

ये भी पढ़ें : कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर टेंपो ट्रैवलर और कार में जोरदार टक्कर, बाल-बाल बची पर्यटकों की जान

इस दौरान पुलिस ने एक टैक्सी को संदेह के आधार पर रोक कर सवारी की तलाशी की। तलाशी का दौरान इस आरोपी से चिट्टे की खेप बरामद की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी होशियारपुर से चिट्टे की खेप लेकर भोटा पहुंचा था। इसके उपरांत उसने भोटा से अपने घर के लिए टैक्सी हायर की थी। एसपी बलवीर सिंह ने बताया कि आरोपी को हमीरपुर कोर्ट ने सात तक पुलिस रिमांड दी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now