best news portal development company in india

Accident: एचआरटीसी बस और कार की टक्कर में पांच लोग गंभीर रूप से घायल

SHARE:

Accident: एचआरटीसी बस और कार की टक्कर में पांच लोग गंभीर रूप से घायल

पोल खोल न्यूज़ | ऊना

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अंब के सिद्ध चलेहड़ में एचआरटीसी बस और कार की टक्कर में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बता दें कि यह सभी लोग बैह-ढोंटा में एक शोक सभा में शामिल होकर कार से घर के लिए लौट रहे थे। मुबारिकपुर-भरवाईं मार्ग पर बुधवार दोपहर बाद यह हादसा उस समय हुआ जब भरवाईं की तरफ जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस की सामने से आ रही मारुति कार के साथ जोरदार टक्कर हो गई।

वहीं, टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार सभी पांचों लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। घायलों की पहचान थड़ा निवासी ऊषा देवी, मनभरी, एकता देवी, रवि कुमार और चालक अनिल कुमार के रूप में हुई है। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंब ले जाया गया। पुलिस भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई और मामले की छानबीन शुरू कर दी। एसडीपीओ अंब अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस इस सड़क हादसे के कारणों की जांच कर रही है और घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें:हिमाचल से राज्यसभा के लिए अनुराग  पर कांग्रेस का दांव, कांगड़ा के संगठनात्मक चेहरे को बनाया उम्मीदवार

उधर, मुबारिकपुर में एक बाइक की कार से टक्कर में बाइक सवार 30 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना रेफर किया गया है। घायल की पहचान दविंदर (30) पुत्र कुलदीप कुमार निवासी लोअर भंजाल के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुबारिकपुर में तलवाड़ा रोड पर बुधवार दोपहर बाद हादसा उस वक्त हुआ जब बाइक एक कार से टकरा गई। इस वजह से बाइक सवार को गंभीर चोटों के चलते सिविल अस्पताल अंब ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना रेफर कर दिया है। एसडीपीओ अंब अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now