
हमीरपुर में राजपूत महासभा की बैठकों का दौर तेज, यूजीसी गाइडलाइंस के खिलाफ 7 मार्च को प्रदर्शन का आह्वान
पोल खोल न्यूज़ डेस्क। हमीरपुर

हमीरपुर जिला के विभिन्न क्षेत्रों में राजपूत महासभा की बैठकों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत चबूतरा के बुगधार, ग्राम पंचायत मझोग सुल्तानी के गुहल गांव तथा टौणी देवी तहसील के छतत्रैल, बारी, कोट, धनवाना और भरनांग गांव में बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवाओं ने भाग लिया।

बैठकों में महासभा के महासचिव जोगिंदर ठाकुर, संयुक्त सचिव विनोद गढ़वाल, जिला कार्यकारिणी सदस्य सुरजीत दधवाल, धर्म सिंह ठाकुर और राजेश ठाकुर सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा भूतपूर्व प्रधान दलजीत ठाकुर, अजमेर ठाकुर, सुरेश नंबरदार, कैप्टन विजय चौहान, संजय चौहान, कैप्टन ओंकार, विजय, पवन, जीत सिंह, कैप्टन सतीश, मिलाप, बाबू राम, हरदीप, कुलदीप, रविंद्र ठाकुर, लीला देवी, अरुणा देवी, सुरेश कुमार, पृथी चंद, जसमेल सिंह, अशोक कुमार, रामचंद्र वर्मा, रघुवीर सिंह, रोली राम, किशोरी लाल, सुरजीत सिंह और अवतार सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने भागीदारी निभाई।
ये भी पढ़ें: 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं कल से, 2,384 परीक्षा केंद्रों में सात स्तर पर होगी निगरानी
बैठकों के दौरान विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा उच्च शिक्षण संस्थानों में लागू की गई नई गाइडलाइंस पर विस्तार से चर्चा की गई। महासचिव जोगिंदर ठाकुर ने इन गाइडलाइंस को स्वर्ण समाज के खिलाफ एकतरफा और अन्यायपूर्ण बताया। उपस्थित लोगों ने केंद्र सरकार के प्रति नाराजगी जताते हुए इन गाइडलाइंस का पुरजोर विरोध करने का संकल्प लिया।
सभी वक्ताओं ने लोगों से 7 मार्च को गांधी चौक में आयोजित होने वाले विरोध प्रदर्शन में भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज अपने अधिकारों की रक्षा के लिए अंतिम दम तक संघर्ष करता रहेगा।
बैठक के अंत में उपस्थित लोगों ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए आंदोलन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
Author: Polkhol News Himachal







