best news portal development company in india

मशरूम की सब्सिडी ना मिलने पर किसानों मे रोष

SHARE:

मशरूम की सब्सिडी ना मिलने पर किसानों मे रोष

संजय ठाकुर | ऊहल

कांग्रेस शासनकाल में किसानों को मशरूम पर दी जाने वाली सब्सिडी बंद होने से किसानों में आक्रोश है। बमसन के तहत पड़ने वाली ग्राम पंचायत ऊटपुर में हेमराज व अन्य किसान साथियों ने कांग्रेस सरकार पर मशरूम सब्सिडी बंद करने का आरोप लगाया है। किसानों का मानना है कि सरकार अखबारों और विज्ञापनों में कृषि प्रोत्साहन की बड़ी-बड़ी बातें करती है, लेकिन धरातल पर ऐसा कुछ नहीं है। न तो सब्सिडी मिल रही है और न ही उच्च गुणवत्ता वाले बीज। किसानों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से गुहार लगाई है कि किसानों की मांगें जल्द पूरी की जाएं।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now